spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

केवल 4 रसगुल्ले को लेकर शादी में बवाल, फिर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP :  कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र के पासीखेड़ा गांव में शनिवार रात एक शादी समारोह उस वक्त बवाल में बदल गया, जब कुछ लोगों ने खाने के दौरान ज्यादा रसगुल्ले मांग लिये। देखते ही देखते शादी की खुशियां चीख-पुकार और भगदड़ में बदल गईं। खबर है कि बीती रात करीब 11 बजे बारातियों और मेहमानों की भीड़ भोजन स्थल पर जुटी हुई थी। इसी दौरान कुछ लोग मिठाई काउंटर पर पहुंचे और रसगुल्ले परोस रहे लोगों से ज्यादा मिठाई देने की मांग करने लगे। इल्जाम है कि कुछ युवक चार-चार रसगुल्ले देने की जिद पर अड़ गये। जब भोजन परोस रहे लोगों ने मना किया, तो बातों-बातों में माहौल गरमा गया। पहले बहस हुई, फिर आवाजें ऊंची हुईं और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

बाराती और सराती आमने-सामने

कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गये। शादी का पंडाल रणभूमि में बदल गया। लाठी-डंडे चलने लगे और समारोह में अफरा-तफरी मच गई। महिलाएं और बच्चे डरकर इधर-उधर भागने लगे। शादी की खुशियों के बीच अचानक चीख-पुकार गूंजने लगी। झगड़े को शांत कराने पहुंचे सत्यपाल और नन्हका भी हिंसा की चपेट में आ गये। दोनों घायल हो गये। बताया जा रहा है कि एक युवक के दांत टूट गये, जबकि दूसरे के सिर में गंभीर चोट आई है। घटना के बाद गांव में देर रात तक तनाव का माहौल बना रहा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

इसे भी पढ़ें : PM मोदी के ‘दो नन्हें दोस्तों’ का खुल गया राज, छाया था बड़ा सस्पेंस…

इसे भी पढ़ें : 35 साल का सफर, उठी नशामुक्त झारखंड की आवाज…

इसे भी पढ़ें : फालता में किसने गाड़ा झंडा, कौन सिमटा… जानें

इसे भी पढ़ें : रांची में युवती से अ’श्ली’ल हरकत, जवान अरेस्ट

इसे भी पढ़ें : रांची में दिनदहाड़े झपट लिया मोबाइल, कुछ ही घंटों में धराये ये दो…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...