spot_img

बस एक कदम आगे बढ़ाये, बेहतर भविष्य बनाये… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : बदलते वक्त के साथ सपनों की उड़ान का सपना संजोये हर युवा के लिये यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ( Union Bank of India recruitment) ने सुनहरा अवसर दिया है! 2691 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का ऐलान हो चुका है। यह वो मौका है। जब मेहनत, लगन और उम्मीदें मिलकर एक नये सफर की शुरुआत करेंगी। 19 फरवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 5 मार्च आखिरी डेट है।

योग्यता और उम्र की शर्तें (Union Bank of India recruitment)

1 अप्रैल 2021 या उसके बाद किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन होना जरूरी है। वहीं, उम्र सीमा 20 से 28 वर्ष रखी गई है, वहीं, आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी। जनरल, ओबीसी, EWS को आवेदन शुल्क 800 रुपये एवं SC/ST और महिला उम्मीदवार को 600 रुपये लगेंगे।

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, स्थानीय भाषा का ज्ञान, वेटिंग लिस्ट और मेडिकल एग्जामिनेशन जैसे चरण होंगे, जहां आपकी मेहनत को परखा जायेगा।

पदों का विवरण – पूरे देश में अवसर

उत्तर प्रदेश से लेकर तमिलनाडु, पंजाब से लेकर महाराष्ट्र तक, हर राज्य में युवाओं के लिए यह अवसर उपलब्ध है। 361 पद उत्तर प्रदेश में, 549 आंध्र प्रदेश में, 296 महाराष्ट्र में, 122 तमिलनाडु में, 53 ओडिशा में… और बाकी राज्यों में भी भर्ती का यह सिलसिला जारी है।

जरूरी दस्तावेजों की लिस्ट

  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  • ग्रेजुएशन / डिग्री प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • फोटो और सिग्नेचर
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

इसे भी पढ़ें :देवघर में भोलेबाबा के शीघ्र दर्शन कूपन की बढ़ी कीमत… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें

इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…

इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…

इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थे, जिनके हस्ताक्षर वाला नोट चला

इसे भी पढ़ें :पहाड़ों का सीना चीर यहां सब हो रहे मालामाल… देUP I वीडियो

 

 

spot_img

Related articles:

ICSE-ISC Result 2026 : झारखंड के इस स्कूल की अंशिका बनीं टॉपर…

CISCE बोर्ड ने ठीक सुबह 11 बजे ICSE (10वीं) और ISC (12वीं) के नतीजे जारी कर दिये। लगातार दूसरे साल 30 अप्रैल को रिजल्ट घोषित हुआ। लेकिन इस बार भी वेबसाइट भारी ट्रैफिक के आगे लड़खड़ा गई। इस बीच झारखंड से बड़ी खबर है। धन

UP : असिस्टेंट प्रोफेसर B.Ed भर्ती के लिए आवेदन फिर से शुरू…

उत्तर प्रदेश(UP) शिक्षा सेवा चयन आयोग ने B.Ed असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती प्रक्रिया एक बार फिर शुरू कर दी है।

Bihar : बिहार में प्लेसमेंट का मिशन…

डिग्री के बाद नौकरी की चाहत हर छात्र की यही सबसे बड़ी चिंता होती है। अब बिहार(Bihar) सरकार ने इसी चिंता को दूर करने के लिये मिशन मोड में काम शुरू कर दिया है।

UP : ‘सिंघम’ बनने का सुनहरा मौका, 1 लाख पुलिस भर्ती…

वर्दी पहनने की चाह रखने वालों के लिये बेहतरीन मौका है। यूपी(UP) के CM योगी आदित्यनाथ ने साफ कहा कि “योग्यता है तो रास्ता खुद बनेगा।” इस साल करीब 1 लाख

Govt Job : सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, स्टेनोग्राफर भर्ती शुरू…

सरकारी नौकरी(Govt Job) की चाहत रखने वालों के लिये बेहतरीन मौका है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अंतिम तिथि 15 मई 2026 है। आवेदन