spot_img

UIDAI: जाने कहां और कितनी बार हुआ आपके Aadhaar का इस्तेमाल…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

आज हर छोटे-बड़े काम में आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है. ऐसे में अक्सर लोगों के दिमाग में ये सवाल होता है कि उनके आधार का इस्तेमाल कितनी बार पैसों के लेन-देन से जुड़े काम के लिए हो चुका है? तो बता दें कि UIDAI की वेबसाइट ‘आधार ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री’ सर्विस के जरिए आधार कार्डधारक जान सकते हैं कि उनके कार्ड का ऐसा यूज कब कब हुआ. साइट पर आप अपने आधार कार्ड का बीते 6 महीनों का लेखा-जोखा चुटकियों में हासिल कर सकते हैं. 

UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर ही Aadhar Authentication History विकल्प के जरिए आप अपने आधार कार्ड की बीते 6 महीने की हिस्ट्री घर बैठे देख सकते हैं.

इसके लिए सबसे पहले आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाकर ‘My Aadhar’ के विकल्प पर क्लिक करना होगा.

आगे बढ़ने पर आधार सर्विस सेक्शन खुलेगा, जिसमें ‘Aadhar Authentication History’ के विकल्प पर क्लिक करने के बाद आप अपना आधार नंबर और दी गई कैप्चा इमेज को भरें. फिर एक OTP आपके मोबाइल नंबर पर मैसेज के रुप में आएगा.

ओटीपी भरने के बाद आपके सामने 2 विकल्प आएंगे. इसमें एक ‘Authentication Type’ जिसमें बायोमीट्रिक आदि की डिटेल मिलेगी. वहीं दूसरा विकल्प ‘Data range’ का होगा. इसके तहत एक निश्चित तारीख से किसी दूसरी तय तारीख के बीच की जानकारी मिल जाती है. 

तो आखिर में आप अपने तय टाइम फ्रेम को भर कर अपने आधार के इस्तेमाल से जुड़ी सभी जानकारी हासिल कर सकते हैं 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

किसानों के लिये बेहतर मौका… जानें

Kohramlive : किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिहाज...

अनन्या के शेयर की ये तस्वीरें, फैंस बोले बेहद क्यूट…

 Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अक्सर अपने फैंस...

अवनीत कौर ने शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : सोशल मीडिया सेंसेशन अवनीत कौर ने अपने...

कृति सेनन ने इंस्टा पर शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन आये दिन चर्चा...

जैकलीन ने गोल्डन आउटफिट में बिखेरा जलवा…

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज पहली बार कान्स...