टीवी एक्टर समीर शर्मा ने की खुदकुशी, पंखे से लटका मिला शव

Date:

spot_img
spot_img

मुंबई : टीवी एक्टर समीर शर्मा ने आत्महत्या कर ली। 44 वर्षीय समीर शर्मा का शव फ्लैट के किचन में पंखे से लटका मिला। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वे मुंबई के मलाड वेस्ट में अहिंसा मार्ग पर नेहा सीएचएस नाम की अपार्टमेंट में रहते थे। अभिनेता ने दो दिन पहले आत्महत्या कर ली थी।

समीर एक लोकप्रिय टीवी अभिनेता रहे हैं। समीर कई टीवी शो में काम कर चुके थे, जिनमें ये रिश्ते हैं प्यार के, कहानी घर घर की, क्योंकि सास भी कभी बहु थी, लेफ्ट राइट लेफ्ट, इस प्यार को क्या नाम दूं.. एक बार फिर आदि शामिल है। इसके अलावा वह राजीव खंडेलवाल के साथ एक वेब सीरीज में भी नजर आए थे। समीर को सेहत से जुड़ी कोई परेशानी थी और उनका लंबे समय तक इलाज भी चला था। बाद में वे ठीक होकर एक्टिंग करने लगे थे। समीर शर्मा मुंबई में मलाड स्थित अपार्टमेंट में अकेले रह रहे थे। उन्होंने अपार्टमेंट में घर इसी साल फरवरी में किराए पर लिया था।

बुधवार को एक वॉचमैन रात में टहल रहा था जब उसने एक शव लटका देखा। वॉचमैन ने अपार्टमेंट के सुपरवाइजर को सूचित किया जिन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। अपार्टमेंट में पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मलाड पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें :

टाटा जू में 3 नन्हे मेहमानों की एंट्री, अब जनता रखेगी नाम, जीतें फ्री एंट्री पास…

Jamshedpur : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में खुशियों की...

आजाद भारत में कितनी महिलाओं को सचमुच दी गयी फां’सी?

Kohramlive(Bhavna Thakur) : क्या नीले ड्रम कांड वाली गुनहगार...

डॉ वर्मा बोले, ‘इंस्पेक्टर राज’ से भरोसे की ओर बढ़ता भारत…

Ranchi : देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती केवल बड़े...

बूढ़ा पहाड़ के जंगल में जमीन में दबे मिले दो सिलेंडर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : कभी माओवादियों का ऐसा गढ़, जहां...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: