Dhanbad : झोपड़ी में रहकर किसी तरह गुजर-बसर करने वाले एक डिलीवरी ब्वाय मोनू कुमार के बैंक खाते से 75 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है। इस लेनदेन पर पूछने पर मोनू अवाक हो गया। IT की टीम जब मोनू के घर पहुंची तब यह सनसनीखेज खुलासा हुआ। वैसे IT को शक है कि यह काम कोयला कारोबारी अमित अग्रवाल का हो सकता है। मोनू के आधार और पैन का इस्तेमाल कर बड़ी राशि का ट्रांजेक्शन किया गया है। IT ने जब मोनू को टटोला तब उसने कहा कि उसे पता नहीं उसका आधार और पैन कैसे किसी दूसरे के पास पहुंच गया। इस बात को लेकर टीम ने रांची, धनबाद, गिरिडीह, बोकारो, जमशेदपुर और कोलकाता में एक साथ कई जगहों पर छापामारी की है।
यहां सबसे हैरत की बात यह है कि IT टीम सरायढेला महतो टोला पहुंची तो मोनू का झोपड़ीनुमा घर देखकर दंग रह गयी। उसके पिता राजमिस्त्री हैं। वही मां दूसरों के घरों में झाडू-पोंछा करती है, पर मोनू के खाते में इतनी बड़ी रकम का ट्रांजेक्शन देख हैरान और परेशान हो गये। मोनू महतो टोला में एक किराये के मकान में रहता है। मोनू रोज फूड डिलीवरी करने का काम करता है। कुछ दिन पहले साइबर कैफे में कुछ अपडेट कराने गया तो साइबर कैफे संचालक ने उसे बताया कि आपके खाते में काफी रुपये का लेनदेन हो रहा है। इसके बाद कोर्ट में जाकर सनहा भी दर्ज कराया। हालांकि इस संबंध में कुछ पता नहीं चल पाया।
इसे भी पढ़ें : दौलतमंद धीरज साहू पर PM का पोस्ट








