अड्डेबाज हो जायें सावधान, पुलिस का सख्त पैगाम…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची में देर रात तक सड़कें, चौराहे और मोहल्लों की तंग गलियों में अड्डेबाजी करने वाले सावधान हो जायें, क्योंकि रांची पुलिस ने ऐसे अड्डेबाजों से सख्ती से निपटना शुरू कर दिया है। रांची पुलिस कप्तान राकेश रंजन के आदेश पर जिले के तमाम DSP और थानेदार साझा तौर पर सघन अभियान चला रहे हैं। बीती रात 70 स्थानों पर एक साथ धावा बोला गया, करीब 203 लोग पकड़े गये। नामकुम, कांके, लालपुर, हरमू, बिरला मैदान से लेकर विद्यानगर और नरकोपी तक 50 से अधिक जगहों पर ग्रामीण इलाकों में और पूरे शहर में लगभग 70 लोकेशन पर पुलिस ने एक साथ दबिश दी। जिसे पुलिस ने पाया कि वह बेवजह जुटा है, रात की आड़ में गप्प, नशा या संदिग्ध गतिविधियों में लगा है, उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। 203 लोगों को हिरासत में लिया गया। कई को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया, जबकि कई पर कानूनी कार्रवाई शुरू हुई। स्थानीय युवाओं के समूहों को पुलिस ने कई जगह से खदेड़कर भगाया, ताकि देर रात की भीड़ पर लगाम लग सके और संभावित अपराध की जमीन ही तैयार न हो पाये। पुलिस ने नागरिकों से साफ कहा है कि यदि कहीं भी अनावश्यक जमावड़ा, रात में संदिग्ध बैठकी या अड्डेबाजी होती दिखे तो तुरंत सूचना दें। “आप बताइये कार्रवाई हमारी जिम्मेदारी।”

spot_img

Related articles:

Garhwa : गढ़वा में इंसानियत को झकझोर देने वाली वारदात…

गढ़वा(Garhwa) में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक वारदात हुई है। डंडा थाना क्षेत्र में 21 साल की छात्रा के साथ पिस्तौल के दम पर दुष्कर्म और फिर जबरन शादी का ढोंग रचकर सामूहिक रूप

Samrat Chaudhary : राइफल-रिवॉल्वर के शौकीन हैं बिहार के नये ”सम्राट”…

भाजपा के दिग्गज नेता सम्राट चौधरी(Samrat Chaudhary) बुधवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, इसी के साथ उनकी संपत्ति को लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। चुनावी हलफना

Ranchi News : रांची में दो आर्म्स सप्लायर धरे गये, उगले कई राज…

राजधानी रांची(Ranchi) की पुलिस ने मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र से हथियार के साथ दो बदमाशों रुस्तम अंसारी उर्फ सोनू और मो० जैद अंसारी उर्फ अरमान अंसारी को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आर्म्स सप्लायर

एक साथ 41 CO सस्पेंड, संग्राम तेज…

दो महीने से ठप पड़ी राजस्व व्यवस्था पर अब सरकार ने सीधा ‘एक्शन मोड’ ऑन कर दिया है। कर्तव्य में लापरवाही के इल्जाम में एक साथ 41 अंचल अधिकारियों(CO) को निलंबित कर दिया गया है।

Bihar Politics : बिहार में बनेगा नया पावर ट्रायंगल, ये तीन दिग्गज लेंगे शपथ…

बिहार(Bihar) में कल सम्राट चौधरी जब मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, तो उनके साथ केवल दो और चेहरे शपथ ले सकते हैं। मुख्यमंत्री के पद पर सम्राट चौधरी, डिप्टी CM के पद पर जदयू के दिग्गज ने