spot_img

रांची में तीन दिन बदलेगा ट्रैफिक, कई रूट रहेंगे पूरी तरह बंद

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय झारखंड दौरे (28, 29 और 30 दिसंबर) को लेकर राजधानी रांची में सुरक्षा के मद्देनजर विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है। इन तीन दिनों में भारी, सवारी और मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर व्यापक असर पड़ेगा। कई अहम मार्गों पर एक घंटे तक पूरी तरह ट्रैफिक बंद रहेगा। ट्रैफिक SP राकेश सिंह के मुताबिक, राष्ट्रपति के आगमन और प्रस्थान के दौरान तीनों दिन लोक भवन से रांची एयरपोर्ट तक सभी तरह के वाहनों का परिचालन एक-एक घंटे के लिए पूरी तरह बंद रहेगा।

28 दिसंबर: शाम 6:00 से 7:00 बजे तक हरमू बाइपास–एयरपोर्ट–लोक भवन मार्ग बंद

29 दिसंबर: सुबह 9:30–10:30 और शाम 4:00–5:00 बजे तक एयरपोर्ट–हरमू बाइपास–लोक भवन रूट बंद

30 दिसंबर: सुबह 9:00–10:00 बजे तक लोक भवन–एयरपोर्ट मार्ग बंद

28 दिसंबर : शाम 4 से रात 8:30 तक सख्ती

इस दौरान शहर में बड़े-छोटे मालवाहक, बस और सवारी वाहनों का प्रवेश व संचालन बंद रहेगा। भारी वाहन केवल रिंग रोड से चल सकेंगे। हिनू, बिरसा चौक, HEC गेट, अरगोड़ा, शहजानंद, किशोरगंज, न्यू मार्केट, हॉटलिप्स, राम मंदिर चौक, ATI मोड़, रणधीर वर्मा चौक और SSP आवास से लोक भवन तक ऑटो-टोटो व सवारी वाहन भी प्रतिबंधित रहेंगे। इमरजेंसी सेवाओं को छूट होगी।

29 दिसंबर: सुबह और शाम दो चरणों में प्रतिबंध

सुबह 7–11 बजे और शाम 4–8:30 बजे तक पूरे शहर में मालवाहक, बस और सवारी वाहनों पर रोक रहेगी। भारी वाहन रिंग रोड से चलेंगे। इसी दिन रूट डायवर्जन भी लागू रहेगा—

नया सराय रिंग रोड से रामपुर चौक रिंग रोड तक वाहन नहीं चलेंगे

जमशेदपुर/बुंडू से आने वाले वाहन टाटीसिल्वे होकर शहर में प्रवेश करेंगे

रांची से जमशेदपुर जाने वाले वाहन दुर्गा सोरेन चौक से टाटीसिल्वे होते हुये जायेंगे

खरसीदाग ओपी से सदाबहार चौक के बीच भी प्रतिबंध रहेगा

30 दिसंबर: सुबह 8 से शाम 4 बजे तक नो-एंट्री जैसा हाल

इस अवधि में शहर में सभी बड़े-छोटे मालवाहक, बस और सवारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। भारी वाहन रिंग रोड से चल सकेंगे। हिनू चौक से लोक भवन तक पूरा रूट बंद रहेगा। जरूरत पड़ने पर पुलिस अन्य मार्गों को भी अस्थायी रूप से बंद या डायवर्ट कर सकती है।

 

Related articles:

IDBI बैंक ने IIIT रांची को दिया अत्याधुनिक एम्बुलेंस…

छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुये IDBI Bank ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत IIIT (Indian Institute of Information

ईद और रामनवमी को लेकर पुलिस अलर्ट…

आगामी ईद और रामनवमी को लेकर हजारीबाग में उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बोकारो जोनल IG सुनील भास्कर ने की। बैठक

रांची की बेकन फैक्ट्री के पुनरुद्धार की दिशा में बड़ा कदम… जानें

Ranchi : झारखंड में मांस प्रसंस्करण उद्योग को नई...

CM हेमंत सोरेन से AJP अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई की मुलाकात…

झारखंड के CM हेमंत सोरेन से गुरुवार को असम जातीय परिषद (AJP) के अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई।

हेमंत सरकार के बड़े फैसले: 23 जिलों में बनेंगे आधुनिक पुस्तकालय, कई कॉलेजों को नये भवन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, शिक्षा व्यवस्था के विस्तार और प्रशासनिक सुधार से जुड़े कई