Ranchi : दुर्गा पूजा के दौरान राजधानी रांची में पंडालों के दर्शन और भीड़ को देखते हुये ट्रैफिक पुलिस ने विशेष व्यवस्था लागू की है। ट्रैफिक SP कार्यालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, 14 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। कई मार्गों पर रूट बदले गये हैं, जबकि श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए पार्किंग स्थल निर्धारित किये गये हैं।
भारी वाहनों के लिए क्या है नियम?
- 14 से 21 अक्टूबर तक शहरी क्षेत्र में सुबह 8 बजे से अगले दिन सुबह 4 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
- निर्धारित समय में भारी वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं मिलेगा।
- जरूरी सामान लेकर आने वाले वाहनों के लिए आदेश में सुबह 3 बजे से 8 बजे तक की अवधि का उल्लेख है।
रांची पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी












