spot_img
Friday, September 22, 2023
23.1 C
Ranchi
28 C
Patna
29 C
Lucknow
spot_img
Friday, September 22, 2023
spot_img

Related articles

spot_img
spot_img
spot_img

लिफ्ट ली, पर घर नहीं पहुंची… देखें क्यों

spot_img
spot_img
spot_img

Bokaro (Parmeshwar Mandal) : लिफ्ट ली, पर घर नहीं पहुंची… बोकारो के पिंडराजोड़ा थाना इलाके के चौवाटाड़ के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। शुक्रवार की शाम हुए इस हादसे में बाइक सवार एक महिला और पुरुष की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों की पहचान 35 साल के परीक्षित मांझी और 55 साल की राधा देवी के रूप में हुई है। दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर बाजार से अपने चौवाटांड स्थित घर लौट रहे थे। लौटने के दरम्यान बाइक को एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी। सफेद रंग की स्विफ्ट कार बोकारो से पुरुलिया की ओर जा रही थी। कार की जोरदार टक्कर के बाद दोनों बाइक से फेंका गये। आसपास से जुटे लोगों ने लहूलुहान दोनों लोगों को अस्पताल पहुंचाया, पर रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया।
परीक्षित मांझी पेशे से वकील थे और बोकारो सिविल कोर्ट में प्रैक्टिस करते थे। वहीं उनके साथ सफर कर रही राधा देवी उन्हीं के गांव की रहने वाली है। परीक्षित राधा को चाची कहकर बुलाते थे। घर जाते वक्त राधा ने बाइक में लिफ्ट ली थी। घटना के बाद पिंड्राजोरा पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। वहीं मृतक दोनों लोगों की डेड बॉडी को बोकारो जनरल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

इसे भी पढ़ें :चमकता रहे सुहाग का सिन्दूर

इसे भी पढ़ें :झारखंड के 4 IPS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर और पोस्टिंग

इसे भी पढ़ें :रोकने-टोकने और धरने वाला कोई नहीं… देखें

- Advertisement -
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Published On :

spot_img

Recent articles

spot_img

Don't Miss

spot_img
spot_img
spot_img