मुंबई: इस साल की सबसे प्रतीक्षित फिल्म में से एक फरहान अख्तर की ‘तूफान’ का ट्रेलर अमेज़न प्राइम वीडियो की ओर से रिलीज कर दिया गया है। एक्सेल इंटरटेनमेंट और आरओएमपी पिक्चर्स की सहभागिता में अमेज़न प्राइम वीडियो की ‘तूफान’ एक जुनूनी बॉ्क्सिंग खिलाड़ी की प्रेरणास्पद स्पोर्ट्स ड्रामा कहानी है, जिसके निर्माता रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर और राकेश ओमप्रकाश मेहरा हैं। फरहान अख्तर के अलावा इस फिल्म में मृणाल ठाकुर, परेश रावल, सुप्रिया पाठक कपूर, हुसैन दलाल, डॉ. मोहन अगाशे, दर्शन कुमार और विजय राज ने भी मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।
तूफान फिल्म के ट्रेलर में एक स्थानीय गुंडे अज्जू भाई की जिंदगी के सफर की झलक देखने को मिलती है, जो आगे चलकर प्रोफेशनल बॉक्सर अजीज अली बनता है। ‘तूफान’ जुनून और जिद की ताकत से उड़ान भरने वाली एक ऐसी कहानी है, जिसमें उम्मीद और आंतरिक मजबूती किरदार के अंदर कूट-कूट कर भरी हुई दिखाई गई है।










