दुर्लभ बीमारी से गुजर रहा अमेरिका में तीन साल का बच्चा ओवेन थॉमस की जीभ सामान्य से चार गुणा ज्यादा लंबी है। उसकी जीभ जन्म से ही बढ़ती जा रही है। इसे Beckwith-Wiedemann सिंड्रोम (बीडब्ल्यूएस) कहा जाता है ।ऐसी कंडीशन 15 हजार में से एक बच्चे को प्रभावित करती है।

ओवेन जब पैदा हुआ था तो उसकी मां थेरेसा ने उसकी जीभ के बारे में डॉक्टर्स से पूछा तो उन्होंने इग्नोर कर दिया और कहा कि ये इसलिए इतनी ज्यादा लंबी है, क्योंकि इसकी जीभ काफी सूजी हुई है। थेरेसा की नर्स ने कहा था कि उन्हें इस मुद्दे के बारे में पूछना चाहिए और इसके बाद डॉक्टर्स ने जांच शुरू की थी और ओवेन की बीडब्ल्यूएस की समस्या डिटेक्ट हुई ।

ओवेन का जन्म 7 फरवरी 2018 को हुआ था। उसे सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी थी ।उसकी जीभ बचपन से ही काफी बड़ी थी, इस के कारण कई बार रात को सोते समय ये बच्चा सांस लेना भूल जाता था और इसका गला घुटने लगता था।इसके चलते वो सोते समय उल्टी भी कर चुका था।इस घटना के बाद थेरेसा और उनके पति घर पर एक डिजिटल मॉनीटर ले आए थे जो ओवेन की हार्ट रेट और ऑक्सीजन लेवल को चेक करता था और कुछ भी असामान्य होने पर उन्हें सूचना दे देता था।

थेरेसा का कहना था कि इस डिजिटल मॉनीटर ने उसकी जिंदगी कई बार बचाई है। डिजिटल मॉनीटरआने के बाद उन्हें कई बार चेतावनी मिली कि उनके बेटे को ठीक से ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही है और थेरेसा के मुताबिक, ओवेन की कंडीशन के चलते उसमें कैंसर होने की संभावना भी काफी बढ़ गई है । इसलिए हर तीन महीनों में उसकाअल्ट्रासाउंड और ब्लड चेक कराया जाता है।

ओवेन की एक सर्जरी भी हो चुकी है जिसमें उसकी दो इंच जीभ को हटाया गया था।हालांकि डॉक्टर्स का कहना है कि उसकी जीभ की ग्रोथ अब भी कम नहीं हुई है और वे एक स्थायी उपाय की तलाश में में है जिससे इस बच्चे की जीभ की ग्रोथ को कम किया जा सके। इसके बाद ओवेन की नींद में सांस भूलने की समस्या खत्म हो चुकी है। ओवेन को फिलहाल अपनी जीभ के चलते रिस्क नहीं है।










