KohramLive Desk : आज के History में हम आपको बताते हैं कि इस तारीख में दुनिया और भारत की कौन-कौन सी महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं। कब, कहां, क्या-क्या घटनाएं हुई…
1271 – जॉन XXI का पोप के रूप में चयन ।
1320 – गाजी मलिक दिल्ली का सुल्तान बना।
1331 – स्टीफन उरोस चतुर्थ ने खुद को सर्बिया का राजा घोषित किया।
1449 – टुमू किले का युद्ध- मंगोलिया ने चीन के सम्राट को बंधक बनाया।
1553 – इंग्लेंड में लिचफिल्ड शहर का निर्माण।
1563 – मैक्सीमिलियन को हंगरी का राजा चुना गया।
1689 – चीन और रूस ने नेरट्सजिंस्क (निरचुल) की संधि पर हस्ताक्षर किया।
1900 – टेक्सास के गैलवेस्टोन में चक्रवाती और ज्वारीय तूफान से 6000 लोगों की मौत
1952 – जेनेवा में कॉपीराइट के लिये पहले विश्व सम्मेलन में भारत समेत 35 देशों ने किये हस्ताक्षर।
1962 – चीन ने भारत की पूर्वी सीमा में घुसपैठ किया।
1988 – जाने माने व्यवसायी विजयपत सिंघानिया अपने माइक्रो लाइट सिंगल इंजन एयरक्राफ्ट से लंदन से अहमदाबाद पहुँचे।
1991 – मैसिडोनिया गणराज्य स्वतंत्र हुआ।
1997 – अमेरिकी ओपन टेनिस चैम्पियनशिप में पैट्रिक राफ़्टर को प्रथम ग्रैंड स्लैम ख़िताब मिला।
1998 – 2001 में निर्धारित 13वें गुट निरपेक्ष आंदोलन की मेजबानी बांग्लादेश को सौंपी गयी।
2000 – भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र शांति शिखर सम्मेलन के दौरान हिन्दी में भाषण देते हुए पाकिस्तान को लताड़ा।
2002 – नेपाल में माओवादियों ने 119 पुलिस कर्मियों को मार डाला।
2003 – इस्रायल के प्रधानमंत्री एरियल शैरोन चार दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।
2006 – महाराष्ट्र के नासिक जिले में मालेगाँव बम धमाके।
2008 – सर्वोच्च न्यायालय ने कैनफिना म्यूचुअल फण्ड घोटाले मामले के मुख्य अभियुक्त और शेयर दलाल केतन पारिख व अन्य आरोपियों को ज़मानत दी।
2008 – प्रसिद्ध अमेरिका पत्रिका फोर्ब्स ने भारतीय अरब पति लक्ष्मी मित्तल को लाइफ टाइम अचीवमेण्ट अवार्ड देने की घोषणा की।
2009 – भारत ने विमान वाहक पोत एडमिरल गोर्शकोव को नए कलपुर्ज लगाकर तैयार करने के लिए रूस को 10 करोड़ 20 लाख डालर दिये।
Today History- इतिहास में 08 सितंबर को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां
1952 – गिरिराज सिंह – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।
1926 – भूपेन हज़ारिका – भारत के ऐसे विलक्षण कलाकार, जो अपने गीत खुद लिखते थे, संगीतबद्ध करते थे और गाते थे।
1933 – आशा भोंसले, प्रसिद्ध पार्श्व गायिका।
2002 – लॉरी विलियम्स, वेस्ट इंडीज के क्रिकेटर
1910 – राधाकृष्ण, हिन्दी के यशस्वी कहानीकार।
Today History- इतिहास में 08 सितंबर को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन
1982 – शेख़ मोहम्मद अब्दुल्ला – जम्मू और कश्मीर के क्रांतिकारी नेता, जो बाद में इस राज्य के प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री बने।
1960- फिरोज गांधी – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और लोकसभा के प्रभावशाली सदस्य।












