KohramLive Desk : आज के History में हम आपको बताते हैं कि इस तारीख में दुनिया और भारत की कौन-कौन सी महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं। कब, कहां, क्या-क्या घटनाएं हुई…
1559: महान सम्राट अकबर के बेटे और मुगल वंश के शासक जहांगीर का जन्म.
1659: पिता के तख्त पर कब्जे के लिए औरंगजेब ने अपने बड़े भाई दारा शिकोह को फांसी दी.
1682: ब्रिटिश धर्मसुधारक विलियम पेन को इंग्लैंड छोड़ना पड़ा। वह अमेरिका पहुंचे और पेनिसिल्वानिया की स्थापना की ताकि लोग धार्मिक स्वतंत्रता का इजहार कर सकें.
1780: अमेरिका में गद्दारी और विश्वासघात का पर्यायवाची बन चुके जनरल बेनेडिक्ट अर्नोल्ड ने ब्रिटिश सेना के सामने आत्मसमर्पण करने का वादा किया.
1806: न्यूयॉर्क शहर का दूसरा दैनिक समाचार पत्र ‘डेली एडवर्टाइजर’ आखिरी बार प्रकाशित किया गया.
1888: क्रांतिकारी कनाईलाल दत्त का जन्म जो भारत की आजादी के लिए फांसी के फंदे पर झूल गए.
1895: लोकसभा के अध्यक्ष रहे भारतीय राजनीतिज्ञ सरदार हुकम सिंह का जन्म.
1903: चित्रलेखा जैसी प्रसिद्ध उपन्यास के लेखक भगवतीचरण वर्मा का जन्म हुआ। वह हिन्दी जगत के प्रमुख साहित्यकार थे.
1923: हिंदी के प्रमुख गीतकार शंकरदास केसरीलाल शैलेंद्र का जन्म हुआ.
1928: रास बिहारी बोस और जवाहरलाल नेहरू ने द इंडिपेंडेंस ऑफ इंडिया लीग की भारत में स्थापना की। इसका मकसद प्रवासी भारतीयों को भारत में ब्रिटिश राज हटाने के लिए प्रेरित करना था.
1947: भारतीय संविधान का प्रारूप तैयार करने के लिए डॉ भीमराव आम्बेडकर के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया गया.
1952: भारतीय रिजर्व बैंक के पहले गवर्नर ओसबोर्न स्मिथ का निधन.
1976: अच्छे कथाकार, कहानीकार के अलावा एक बेहतर अभिनेता जी.पी. श्रीवास्तव का निधन.
1984: अंतरिक्ष यान ‘डिस्कवरी’ की पहली उड़ान.
2003: समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव तीसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने.
2007: जर्मनी के दो वैज्ञानिक गुंटर निमित्ज और आल्फ़ोंस स्टालहोफ़ेन ने अल्बर्ट आइंसटीन के सापेक्षता के सिद्धान्त को ग़लत ठहराने का दावा किया.
2008: बिड़ला परिवार के देश के प्रसिद्ध उद्योगपति कृष्ण कुमार बिड़ला का निधन.
2014: देश के प्रसिद्ध इतिहासकार बिपिन चन्द्र का निधन.
Read more:घर जाते वक्त ऑटो पलटने से जूनियर इंजीनियर की मौत
Read more:नाज है उनपर, जिसने लहू का तिलक माथे पर लगाया…वीडियो
Read more:जमीन विवाद में मारा गया राजेंद्र, भागलपुर के शूटरों ने मारी थी गोली
Read more:केंद्रीय मंत्री नारायण राणे हिरासत में, जानें क्यों










