KohramLive Desk : आज के History में हम आपको बताते हैं कि इस तारीख में दुनिया और भारत की कौन-कौन सी महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं। कब, कहां, क्या-क्या घटनाएं हुई…
1681- नीदरलैंड एवं स्वीडन ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये.
1687- औरंगजेब ने हैदराबाद के गोलकुंडा के किले पर क़ब्जा किया.
1898- अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क की स्थापना हुई.
1929- मनुष्य को ले जाने योग्य पहले रॉकेट ने उड़ान भरी.
1967- अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मौद्रिक प्रणाली में सुधार किया.
1993- भारत के महाराष्ट्र राज्य के औरंगाबाद में भूकंप के कारण 10,000 हज़ार से अधिक लोग मारे गए एवं लाखों बेघर हो गए.
2002- पाकिस्तान को कट्टरपंथी मुसलमानों ने एक मंदिर को तोड़ा, चीन ने भारत के साथ स्वेच्छा वार्ता को और सार्थक बनाने की इच्छा व्यक्त की.
2003- विश्वनाथन आनंद ने विश्व रैपिड शतरंज चैम्पियनशिप जीती.
2005- समाचार एजेंसी रायटर ने इराक में अमेरिकी सेना द्वारा पत्रकारों का दमन करने का आरोप लगाया.
2007- परवेज मुशर्रफ़ को दुबारा वर्दी में राष्ट्रपति बनने से रोकने के लिए विपक्ष के 236 सांसदोंं-विधायकोंं ने त्यागपत्र दिया.
2007- प्रख्यात पार्श्व गायक मन्ना डे को प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए 2009 में चुना गया.
2010- इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने विवादित बाबरी मस्जिद मामले में जमीन को तीन हिस्सों में बांटकर रामलला, निर्मोही अखाड़े और वक्फ बोर्ड को एक-एक हिस्सा देने का फैसला सुनाया.
30 सितंबर को जन्मे व्यक्ति – Famous Birthdays on 30th September
- हिन्दी और पंजाबी के प्रसिद्ध साहित्यकार और स्वतंत्रता सेनानी पंडित श्रद्धाराम शर्मा का जन्म 1837 में हुआ.
- प्रसिद्ध तेलुगु साहित्यकार गुरुजाडा अप्पाराव का जन्म 1861 में हुआ.
- भारतीय फिल्मों के प्रसिद्ध निर्माता एवं निर्देशक ऋषिकेश मुखर्जी का जन्म 1922 में हुआ.
- ऑस्ट्रेलिया के विवादित अंपायर डेरेल हेयर का जन्म 1952 में हुआ.
- भारतीय गायक शान का जन्म 1962 में हुआ.
- भारत की शॉटपुट एवं जेवलिन थ्रो की खिलाड़ी दीपा मलिक का जन्म 1970 में हुआ.
30 सितंबर को हुए निधन – Famous Deaths of 30th September
- अपने समय के प्रसिद्ध उर्दू साहित्यकार व कवि अल्ताफ़ हुसैन हाली का निधन 1914 में हुआ.
- स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार रामानन्द चैटर्जी का निधन 1943 में हुआ.
- हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जेम्स डीन की 1955 को एक सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी.
- भारतीय कवियित्री एवं लेखिका सुमित्रा कुमारी सिन्हा का निधन 1994 में हुआ.
- वरिष्ठ कांग्रेसी नेता माधव राव सिंधिया का मैनपुरी में 2001 को वायुयान दुर्घटना में मौत












