KohramLive Desk : आज के History में हम आपको बताते हैं कि इस तारीख में दुनिया और भारत की कौन-कौन सी महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं। कब, कहां, क्या-क्या घटनाएं हुई…
1456: जर्मनी के योहानेस गुटेनबर्ग ने आधुनिक ढंग के दुनिया के पहले छापेखाने से बाइबिल की पहली प्रति छापी जो गुटेनबर्ग बाइबिल के नाम से प्रसिद्ध हुई.
1821: मेक्सिको ने आजादी की घोषणा की.
1922: स्पेन के खिलाफ मोरक्को में विद्रोह.
1947: वल्लभ भाई पटेल को देश का उप प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया.
1939: तत्कालीन सोवियत संघ और जर्मनी के बीच एक दूसरे पर हमला न करने की संधि पर हस्ताक्षर.
1947: वल्लभ भाई पटेल को देश का उप प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया.
1976: चीन में भूकंप से हजारों लोगों की मौत.
1979: ईरान की सेना ने कुर्दों के खिलाफ मोर्चा खोला.
1986: बम्बई के शंभु अभावाने ने सबसे लंबे समय तक टाइपिंग का मैराथन जीतकर विश्व रिकार्ड अपने नाम किया.
1990: पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी ने तीन अक्टूबर को एक होने की घोषणा की.
1990: आर्मेनिया ने स्वतंत्रता की घोषणा की.
1995: देश का पहला सेलुलर फोन कलकत्ता में व्यावसायिक तौर पर पेश किया गया.
1997: सं.रा. अमेरिका के मिसीसिपी यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर को चार साल पहले मिला हल्दी का पेटेन्ट रद्द.
1999: इस्रायल और फ़लस्तीन के बीच मान्यता सम्बन्धी मुद्दों पर वार्ता पुन: प्रारम्भ.
2003: ब्राजील में एक अंतरिक्ष यान में प्रक्षेपण से पूर्व ही विस्फोट हो जाने से कम से कम 21 लोग मारे गए.
2003: पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने घोषणा की कि पाकिस्तान न्यूनतम सुरक्षात्मक हथियार क़ायम रखेगा.
2007: यूनेस्को के विश्व स्मृति रजिस्टर में ऋग्वेद की 30 पांडुलिपियाँ शामिल की गईं.
2007: पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय ने निर्वासित जीवन व्यतीत कर रहे पाकिस्तान के पूर्व मुख्यमंत्री नवाज शरीफ़ को स्वदेश वापसी की अनुमति दी.
2011: चीनी विज्ञान अकादमी के वैज्ञानिकों ने ब्रह्मपुत्र और सिंधु नदी के उद्गम स्थल का पता लगाया तथा उनके मार्ग की लंबाई का व्यापक उपग्रह अध्ययन पूरा किया.








