KohramLive Desk : आज के History में हम आपको बताते हैं कि इस तारीख में दुनिया और भारत की कौन-कौन सी महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं। कब, कहां, क्या-क्या घटनाएं हुई…
1612 – ब्रिटिश सरकार के तहत चार जंगी जहाजों के साथ ईस्ट इंडिया कंपनी के पहले जहाजी बेड़े की स्थापना.
1698 – इंग्लैंड में एक प्रतिद्वंद्वी ईस्ट इंडिया कंपनी खोली गई.
1763 – मीर कासिम को राजमहल के निकट उदयनाला में ब्रिटिश फौजों के खिलाफ युद्ध में हार स्वीकार करनी पड़ी.
1888 – सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म.
1962- इस दिन को भारत में शिक्षक दिवस के तौर पर मनाने का ऐलान किया गया.
1914 – ब्रिटेन, फ्रांस, बेल्जियम और रूस के बीच लंदन समझौता.
1972 – म्यूनिख ओलंपिक के दौरान फलस्तीनी समूह ब्लैक सितम्बर ने 11 इजरायली एथलीटों को बंधक बना लिया और बाद में उनकी हत्या कर दी.
1986- आतंकवादियों द्वारा अपह्रत भारतीय विमान के मुसाफिरों को बचाने के लिए विमान परिचारिका नीरजा भनोट ने अपनी जान दी.
1991 – नेल्सन मंडेला अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गये.
2002 – अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई घातक हमले में बाल बाल बचे.
2009 – नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने दस कम्पनियों पर शेयर बाज़ार में क़ारोबार करने पर प्रतिबंध लगाया.
2011 – भारतीय बैंक संघ और भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम द्वारा तैयार एटीएम के जरिए चेक निर्गम (क्लियर) करने की तकनीकी प्रणाली को अंतिम रूप दिया गया.
2014 – विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक अनुमान के मुताबिक, गिनी, लाइबेरिया, नाइजीरिया, सेनेगल और सिएरा लियोन में इबोला वायरस से संक्रमित 3500 लोगों में से 1900 लोगों की मौत.
इसे भी पढ़ें :मां कमरे में नहीं थी, बगल कमरे में लाइट जलता देख बेटा पहुंचा, जो देखा….
इसे भी पढ़ें :गेम खेलने से रोका तो बाप को मार डाला, ऐेसे खुला राज…
इसे भी पढ़ें : Breaking : CBI करेगी रूपा तिर्की मौत मामले की जांच
इसे भी पढ़ें : बीवी के पीछे पड़े युवक को लगा दिया ठिकाना, देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :डूबते दोस्त को छोड़ भागा युवक, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात












