spot_img

Horoscope 11 April 2021 : आज का दिन इन पांच राशियों के लिए रहेगा फायदेमंद…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज आपकी नौकरी में आपके शत्रु भी आपकी तरक्की से जल सकते हैं, लेकिन आपको उनके ऊपर ध्यान नहीं देना है और अपने कार्य पर फोकस करके अपने काम में लगे रहना है क्योंकि इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। आज का पूरा दिन आप दूसरों की सेवा में व्यतीत करेंगे, जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा। नौकरी मे आज आपके ऊपर कुछ भार हो सकता है। सायंकाल के समय आज आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है। इस वजह से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें। विद्यार्थियों यदि कोई नया कोर्स करना चाहते हैं, तो उस में दाखिला ले सकते है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपके परिवार में आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ खुशी के माहौल में समय व्यतीत करेंगे। आज दोपहर के समय आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, लेकिन फिर भी आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। समाज में आज आपका मान सम्मान बढ़ेगा और आपके मन में संतोष की भावना रहेगी। आज आपकी किसी ऐसे प्रिय व्यक्ति से भेंट हो सकती है, जिसके हाथ पर लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद मिलेगा, जिससे आपका दिन आज हंसी खुशी मे बीतेगा। नौकरी में उच्च अधिकारियों की कृपा से आज आपको प्रमोशन मिलने की संभावना देख रही है। आज आपको किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन सायं काल के समय आज आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी क्योंकि चोट लगने की आशंका बन रही है। जीवनसाथी से भी आज आपको सहयोग और लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आज का दिन व्यवसाय के कार्यों में व्यस्तता व भागदौड़ में व्यतीत होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आज यदि आप साझेदारी में कोई व्यापार करने की सोच रहे हैं, तो उसके दिन उत्तम रहेगा, लेकिन यदि किसी बैंक के संस्था से ऋण लेने का विचार है, तो वह भी आसानी से मिल जाएगा। आज आपकी मान पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होती दिख रही है। शीघ्रता और भावुकता में आज कोई भी निर्णय न ले, नहीं तो भविष्य में आपको इससे नुकसान उठाना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मंदिर या तीर्थ स्थान के दर्शन कराने के लिए जा सकते हैं। आज आपको आपने  पिताजी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा और उनके खान-पान पर ध्यान देना होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से सफलता देने वाला होगा। खासतौर से जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उनके लिए तो दिन उत्तम रहेगा। आज उनको उनकी इच्छा के अनुरूप परिणाम प्राप्त होंगे। यदि आपको कोई  दिक्कत लंबे समय से परेशान कर रही थी, तो वह आज ज्यादा पीड़ा दे सकता है। सायंकाल का समय आप अपने दोस्तों के साथ बिताएंगे, लेकिन अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें, नहीं तो पेट से संबंधित समस्या भी हो सकती है। आज नौकरी व व्यवसाय दोनों में ही आपके लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा रहेगी और आपके रुके हुए कार्य भी संपन्न होंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आज सुखद समय व्यतीत होगा। मंगललिक कार्यक्रमो में शामिल होने का भी अवसर आज आपको मिल सकता है। यदि घर गृहस्थी में कोई समस्या लंबे समय से पैर पसारे हुए थी, तो वे आज समाप्त हो सकती है। विपरीत परिस्थितियों में  आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। किसी धार्मिक कार्य में भी शामिल हो सकते हैं। सायंकाल के समय अचानक से धन लाभ हो सकता है और आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि मिलने के घर पर कोई योग बन रहे हैं। आय के नए स्त्रोत आज आपको मिल सकते हैं, जिससे आप लाभ उठाने की पूरी कोशिश करेंगे। अधिक भागदौड़ होने के कारण आज आपके ऊपर मौसम का विपरीत प्रभाव पड़ सकता है और आपके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए ध्यान रखें, जो लोग विदेश से व्यापार करते हैं, उनको आज कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। संतान के विवाह संबंधी कोई मुद्दा आज फिर से सिर उठा सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। आज आपको कहीं से अपने रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर लेंगे और अपने किसी परेशान मित्र की भी मदद करने की सोच सकते है। आज दिन में किसी प्रियजन से भेंट होने से मन में हर्ष की भावना रहेगी। आज आपको अपने आस पड़ोस में किसी से भी विवाद में पड़ने से बचना होगा और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, तभी विपरीत परिस्थितियों का सामना कर पाएंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिजनों के साथ आमोद प्रमोद में व्यतीत करेंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खर्चो का रहेगा। आज आप अपने घर की जरूरत की चीजों पर धन खर्च करेंगे और भौतिक सुख सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। यदि आज किसी से रुपए का लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना करें क्योंकि इससे आपका धन फस सकता है। यदि कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है,तो उसमें आज आप को चक्कर काटने पड़ सकते हैं, तभी आपको विजय प्राप्त होती दिख रही है। आज आपके कुछ शत्रु प्रबल रहेंगे और आप के खिलाफ कुछ रणनीति बनाने की कोशिश करेंगे, लेकिन वह उसमें ना कामयाब रहेंगे। नौकरी में आज आपको अपने किसी सहयोगी से बहस में पढ़ने से बचना होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज का दिन आपको आपकी नौकरी और व्यापार में आपके मन के मुताबिक परिणाम देगा, जिससे आपके मन में हर्ष की भावना रहेगी। आज आपको सायंकाल के समय अपने किसी मित्र से उपहार की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थी को आज प्रतियोगिता परीक्षा में भी सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आप अपने व्यवसाय में कुछ जरूरी बदलाव करने की बारे में सोच सकते हैं, जिससे आपको लाभ होगा। परिवार के प्रति सभी दायित्व को आप जिम्मेदारी से निभाएंगे। सामाजिक कार्यों में भी आज आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। शाम के समय आज अपको कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है। यदि आज आपनी संपत्ति का क्रय विक्रय करने की सोच रहे हैं, तो उसके सभी वैधानिक पहलुओं को जांच ले। आज आपको अपने फालतू के खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो आप भविष्य में मुसीबत में आ जाएंगे। संतान के संबंधित आज कोई फैसला ले सकते हैं। इसमें जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से भी आज आपको सम्मान मिलता दिख रहा है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने वैवाहिक जीवन मैं आनंद उठायेगे और आपके साथ मिलने से आपके सभी का काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। बिजनेस की बढ़ती सफलता आपको खुशी हो गई और आप कुछ विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं। सायंकाल के समय घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी मिल सकती है। माता पिता की सलाह आपके लिए उपयोगी रहेगी। विद्यार्थियों को मानसिक व बौद्धिक भार से आज छुटकारा मिलता दिख रहा है। यदि आज कहीं निवेश करने का सोच रहे हैं, तो भविष्य में आपको  उसका लाभ  होगा।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

6 और 7 को सिनेमाघरों में 50% की छूट, शर्त बस इतनी सी…

Patna : 6 नवंबर को वोट डालने वालों के...

लातेहार में अफरा-तफरी, एक साथ 35 बच्चे…

Latehar : लातेहार में जतरा मेले की रौनक अचानक...

30 की हो गई हैं? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

Kohramlive : 30 की उम्र के बाद महिलाओं के...

PM मोदी ने सांसदों को दिया तोहफा

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह नई...

CM के इस पोस्ट के बाद बिहार में टीचर हुये गदगद… जानें

Bihar : बिहार के हज़ारों शिक्षकों को आज बड़ी...