spot_img
spot_img

Horoscope 19 February 2021: आज खुलेगा इन पांच राशियों की बंद किस्मत का ताला

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज दिन बुधवार और माघ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। चंद्र देव मेष राशि में विराजमान हैं। आइए जानते हैं ग्रहों की चाल के कारण कैसा रहेगा आज का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

मित्रों के साथ आज किसी लंबी यात्रा पर भी जाने की सोच सकते हैं, लेकिन आज अपने क्रोध व अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें अन्यथा किसी बड़े अधिकारी से मनमुटाव आप को नुकसान पहुंचा सकता है। वैवाहिक जीवन में सरसता बनी रहेगी। नवीन कार्यों में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवारिक बिजनेस में भाई की सलाह से उन्नति होगी और अपने पारिवारिक कार्यों की पूर्ति होगी। आप अपने प्रेम जीवन में नए अध्याय से जुड़ेंगे और सामाजिक कार्यों में आगे बढ़कर आपको मान-सम्मान मिलेगा।

Gemini

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज कार्य क्षेत्र में आप नई योजनाओं की ओर ध्यान देंगे, जिससे आपको भरपूर लाभ मिलता दिख रहा है, जो लोग सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं, उनको आज कार्य के चलते अपने अधिकारियों के कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। आज अपनी लव लाइफ के लिए आप व्यस्तता के बीच भी समय निकाल लेंगे, जिससे जीवन साथी का मन प्रसन्न हो उठेगा। अपने भाई बहनों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। आज शाम का समय सामाजिक संबंधों के लिए लाभदायक रहेगा, जो लोग से अखबार से जुड़े हैं, उन्हें आज अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता पड़ेगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज सुबह से ही छुटपुट लाभ की संभावना बनती दिख रही है। अपने माता जी व पिताजी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और डॉक्टरों की सलाह अवश्य मानें। यदि आज कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो आपको कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता प्राप्त होती दिख रही है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए बड़े लोगों की मुलाकात लाभदायक रहेगी। राजनीति से जुड़े कार्य मे वृद्धि होगी। सायं काल का समय मित्रों और परिजनों के साथ व्यतीत होगा। नौकरी व व्यवसाय से जुड़े मुद्दे भी आज हल होते दिख रहे हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चे भरा रहेगा, लेकिन यदि आप खर्चों पर नियंत्रण रख पाए, तो दिन आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। अपने विरोधियों की आलोचना पर ध्यान ना दे कर अपना काम करते रहेंगे, तो आगे चलकर सफलता आपके कदम चूमेगी। रोजगार से जुडे जातकों के अधिकारों में आज वृद्धि होगी। आज आप अपने सामाजिक क्षेत्र में भी मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए आज कुछ अच्छे प्रस्ताव आएंगे। आज विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में किसी अवरोध का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आपको अपने पिताजी का आशीर्वाद प्राप्त होगा और आपकी धनसंपदा में भी बढ़ोतरी होगी। भाई की मदद से अटके हुए कार्य पूरे होंगे और आपको आकस्मिक धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। कार्य क्षेत्र में आज शत्रुजनित  षड्यंत्र व लोकपवाद से बचने का प्रयास करें। धार्मिक कार्यों में खर्च करने से आज आपके यश में वृद्धि होगी और आपका मान-सम्मान भी बढेगा जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। नई उपलब्धियां प्राप्त करने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, जिसका आपको आगे चलकर भरपूर लाभ मिलेगा। आज किसी अनजान व्यक्ति से धन का लेनदेन करने से बचना होगा अन्यथा आप को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज छात्र अपने भविष्य को मजबूत बनाने के लिए सही कौशल का चुनाव करेंगे, जो उनके भविष्य के लिए अच्छे परिणाम लेकर आएगा। पारिवारिक स्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं और जीवनसाथी का सहयोग भी आपको आगे मेहनत के लिए प्रोत्साहन का काम करेगा, जिससे आपके मन में प्रेम की भावना और बढ़ जाएगी। शाम के समय स्थिति में सुधार आने से अचानक लाभ होने के योग बन रहे हैं। घर गृहस्ती की समस्या भी धीरे-धीरे सुलझती दिख रही है। आज आपको कर्म-उद्योग मे तत्परता से लाभ होगा। विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें अन्यथा मामला बढ़ता जाएगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज आपके कार्यक्षेत्र में आपके पद व अधिकारों में वृद्धि होगी। आपके प्रेम जीवन में आज आपको कोई उपहार मिलने के योग बन रहे हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों को अपनी समस्याओं का उचित समाधान ना मिलने से मन में अशांति रहेगी। आज अपने परिजनों के साथ किसी यात्रा पर जाने का प्रसंग प्रबल होगा। पिता तुल्य व्यक्तियों का सहयोग आज आपको लाभ देगा। नई परियोजनाएं शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। पारिवारिक सदस्य आपकी बातों से प्रभावित होंगे। कोर्ट कचहरी के मामले आज आपके पक्ष में आने की भरपूर संभावना है। धार्मिक कार्यों में भी आज आपकी रूचि बढ़ेगी और दान पुण्य  के कार्य में भी भाग लेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज आपके प्रेम जीवन में एक नई ऊर्जा उत्पन्न होगी, जिससे आप का मन प्रसन्न होगा। परिवार के सभी सदस्य आज किसी मांगलिक कार्यक्रम की विशेष तैयारियों में लग सकते हैं, जिसमें खर्चा भी अधिक होगा। किसी महिला मित्र के कारण आज आप अपने व्यवसाय में उन्नति के अवसर प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में भी आज अधिकारी से सांठगांठ रहेगी, जिसका फायदा आपको अवश्य मिलेगा। किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ की पृष्ठभूमि भी आज बनेगी। सायंकाल का समय संतान पक्ष से अचानक से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। विद्यार्थियों को आज एकाग्रता बनाए रखना होगा, तभी सफलता प्राप्त होने की उम्मीद है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

भविष्य को मजबूत बनाने के लिए किए गए प्रयास आज आपके जीवन में शुभता का संचार करेंगे। नए संपर्कों से आपके भाग्य का सितारा बुलंद होगा, लेकिन रोजमर्रा के कार्यों में कोताही कतई ना बरतें। सरकारी कार्यों में भी आज गति आएगी और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको किसी विशेष घटनाक्रम के अंतर्गत आज रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। आपका मन प्रसन्न होगा और आपका विश्वास धर्म एवं आध्यात्मिक की ओर बढ़ेगा। समाज सेवा से जुड़े छात्रों के प्रतिष्ठान में आज वृद्धि होगी और आपके क्षेत्र का विस्तार होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। दांपत्य जीवन में भी आज सौम्यता बनी रहेगी और आपके पराक्रम में वृद्धि होने से शत्रुओं का मनोबल टूटता दिखेगा। अतिथियों के अचानक आगमन से मन प्रसन्न रहेगा लेकिन निराशाजनक विचारों से आज आपको बचना होगा। साझेदारी के कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ भविष्य की योजनाओं पर आज चर्चा करेंगे, जिसमें संतान के भविष्य की भी चिंता होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का आज विशेष ध्यान रखें और स्वास्थ्य नियमों का पालन अवश्य करें। कार्य क्षेत्र में आज किसी वरिष्ठ अधिकारी से अनबन ना हो, इसका विशेष ध्यान रखें और अपने कार्य पर ही ध्यान दें, अन्यथा आप को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज आपके भाई बहनों के सामने असमंजस की स्थिति बनेगी और चर्चाओं से मतभेद दूर होंगे। कार्यक्षेत्र में कोई समस्या जन्म लेगी। भूमि व वाहन खरीदने के आज योग बन रहे हैं। सरकारी जातकों को आज ट्रांसफर का संयोग बन सकता है। सांसारिक सुख भोगेंगे। घर गृहस्ती के उपयोग की प्रिय वस्तु खरीदी जा सकती है। बैक्टीरिया जनित रोगों से सावधान रहना होगा। पुराने व्यवसायिक संबंधों से आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रेम जीवन में आज नई ताजगी का एहसास होगा। पारिवारिक रिश्तों का आज अपने बिजनेस में भरपूर साथ मिलेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपका संतान से जुड़ी समस्याओं को हल करने में व्यतीत होगा। छात्रों की कंपटीशन में जीत हो सकती है और भूमि व भवन से संबंधित मामलों में आज आपको कुछ राहत मिलती दिख रही है। कार्य क्षेत्र में किसी खास उपलब्धि से आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन मौसम परिवर्तन का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है, जिस का विशेष ध्यान रखें। प्रेम जीवन में आज मधुरता बनी रहेगी और दूसरों को  समझने की भी कोशिश करेंगे। आप के जो कार्य अधूरे पड़े हैं, उनको पूरा करने के लिए आज समय अनुकूल है, भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। अपने जीवनसाथी की भावनाओं का आज पूरा ध्यान रखेंगे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

किसानों के लिये बेहतर मौका… जानें

Kohramlive : किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिहाज...

अनन्या के शेयर की ये तस्वीरें, फैंस बोले बेहद क्यूट…

 Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अक्सर अपने फैंस...

अवनीत कौर ने शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : सोशल मीडिया सेंसेशन अवनीत कौर ने अपने...

कृति सेनन ने इंस्टा पर शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन आये दिन चर्चा...

जैकलीन ने गोल्डन आउटफिट में बिखेरा जलवा…

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज पहली बार कान्स...