spot_img
spot_img

Today’s History, 05 June : जाने आज का इतिहास…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

आज के इतिहास में हम आपको बताते हैं कि इस तारीख में दुनिया और भारत की कौन-कौन सी महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं।

  • मुस्तफा 1664 को द्वितीय तुर्की का सुल्तान बना.
  • बेंजामिन फ्रेंकलिन ने यह दर्शाने के लिए 1752 में पहली बार पतंग उड़ाई कि बिजली विद्यत का एक स्त्रोत है.
  •  ग्रीक की स्वतंत्रता की लड़ाई के दौरान तुर्कों ने एक्रोपोलिस और एथेंस पर 1827 में कब्जा किया.
  • अमेरिका में फिलाडेल्फिया और बाल्टीमोर के बीच 1846 में टेलीग्राफ लाइन की शुरुआत हुई.
  • अमेरिका के सेन फ्रांसिस्को में पैसिफिक स्टॉक एक्सचेंज की शुरुआत 1875 में हुई.
  •  बॉम्बे (अब मुंबई) में 1882 को तूफान और बाढ़ से करीब एक लाख लोगों की मौत.
  •  अमेरिकी नौसेना ने क्यूबा पर 1912 में तीसरी बार हमला किया.
  •  डेनमार्क ने 1915 को अपने संविधान में संशोधन कर महिलाओं को वोट का अधिकार दिया.
  • अर्नेस्ट एलेक्जेंडरसन ने 1924 में अटलांटिक महासागर के पार पहला फैक्स भेजा.
  •  अमेरिका ने 1942 में बुल्गारिया, हंगरी तथा रोमानिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की.
  •  डेनमार्क में 1953 को नया संविधान अंगीकार किया गया.
  •  इजरायल ने 1967 को मिस्र पर हमला कर उसके करीब चार सौ लड़ाकू विमान नष्ट कर दिए.
  • अमरीका के शहर लॉस एंजेलस के एक होटल में मशहूर अमरीकी सांसद रॉबर्ट कैनडी के ऊपर 1968 में जानलेवा हमला हुआ था.
  •  विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत 1972 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन से हुई.
  • ऐपल ने ऐपल II कम्प्यूटर 1977 को पेश किया.


  •  ऑपरेशन ब्लू स्टार के तहत सिखों के धर्म स्थल पंजाब के अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में भारतीय सेना ने 1984 प्रवेश किया.
  • सोवियत संघ के अंतिम राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचोव को 1990 को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
  •  शाही हत्याकांड जांच आयोग के एक सदस्य माधवन के इस्तीफे से नेपाल में शाही परिवार की जांच का कार्य 2001 में अवरुद्ध किया.
  •  भारत की सीमा पर साझा गश्त के प्रस्ताव को पाकिस्तान ने 2002 में खारिज किया.
  •  ताइवान ने अपनी पहली क्रूज मिसाइल का 2005 में सफल परीक्षण किया.
  • अमेरिका ने भारत व चीन को 2008 को निगरानी सूची में डाला.
  •  नवाज शरीफ 2013 में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने.
  • सबसे भारी रॉकेट ‘जीएसएलवी मार्क-3 डी-1’ का 2017 में सफल प्रक्षेपण.

5 जून को जन्मे व्यक्ति – Famous Birthdays on 5th June

  • उत्तर प्रदेश राज्य के 21वें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म 1972 में हुआ.
  • भारत के प्रसिद्ध टेनिस प्रशिक्षक और पूर्व टेनिस खिलाड़ी रमेश कृष्णन का जन्म 1961 में हुआ.
  • (ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित मलयाली भाषा के एक प्रसिद्ध साहित्यकार) गोविंद शंकर कुरुप का जन्म 1901 में हुआ.
  • भारत में ‘ट्रेड यूनियन आंदोलन’ के जन्मदाता एन. एम. जोशी का जन्म 1879 में हुआ.

5 जून को हुए निधन – Famous Deaths of 5th June

  • अमेरीकी लेखक ओ. हेनरी का निधन 1910 में हुआ.
  • प्रतिभाशाली गजल और गीत गायक मास्टर मदन का निधन 1942 में हुआ.
  • ईरान के धार्मिक नेता अयातुल्लाह रोहेल्लाह खुमैनी का देहांत 1989 में हुआ.
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

6 और 7 को सिनेमाघरों में 50% की छूट, शर्त बस इतनी सी…

Patna : 6 नवंबर को वोट डालने वालों के...

लातेहार में अफरा-तफरी, एक साथ 35 बच्चे…

Latehar : लातेहार में जतरा मेले की रौनक अचानक...

30 की हो गई हैं? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

Kohramlive : 30 की उम्र के बाद महिलाओं के...

PM मोदी ने सांसदों को दिया तोहफा

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह नई...

CM के इस पोस्ट के बाद बिहार में टीचर हुये गदगद… जानें

Bihar : बिहार के हज़ारों शिक्षकों को आज बड़ी...