आज के इतिहास में हम आपको बताते हैं कि इस तारीख में दुनिया और भारत की कौन-कौन सी महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं।
1670: इंग्लैंड के महाराज किंग्स चार्ल्स द्वितीय और फ्रांस के राजा किंग लुइस 14वें ने डच विरोधी गोपनीय संधि पर हस्ताक्षर किए.
1746: फ्रांसीसी सेना ने एंटवर्प पर कब्जा किया.
1819: गाल में सेरामपुर कॉलेज की स्थापना की गयी.
1835: कलकत्ता मेडिकल कॉलेज में अध्यापन कार्य शुरू हुआ.
1874: ईस्ट इंडिया कंपनी को भंग कर दिया गया.
1880: पहली पे-फोन सेवा शुरू की गयी.
1916: जर्मनी की सेना ने वर्दुन के फोर्ट वॉक्स पर हमला किया.
1922: रॉयल अलस्टा पुलीस की आधिकारिक तौर पर स्थापना की गई.
1927: अमेरिका और कनाडा के बीच शांति संबंध बहाल हुये.
1930: भारत की पहली डीलक्स ट्रेन डेक्कन क्वीन बॉम्बे वीटी से पुणे के बीच चली.
1941: ब्रिटिश सेना ने इराक की राजधानी बगदाद पर कब्जा कर लिया.
1948: इजरायल और अरब देश संघर्ष विराम पर राजी हुये.
1965: जापान के फुकुओका क्षेत्र में कोयला खदान में विस्फोट होने से लगभग 250 लोगों की मौत.
1969: कनाडा में रेडियो और टीवी पर तम्बाकू उत्पाद और उनसे संबंधित विज्ञापनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया.
1970: पहली जून को ही ब्रिटेन के प्रधानमंत्री हैरॉल्ड विल्सन के ऊपर एक चुनावी सभा के बाहर अंडा फेंका गया.
1980: केबल न्यूज नेटवर्क (सीएनएन) टेलीविजन नेटवर्क का पहली बार प्रसारण शुरू हुआ.
1992: भारत एवं इजरायल के बीच हवाई समझौता हुआ.
1993: ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति जोर्ग सेरानो को सेना ने सत्ता से बेदखल कर दिया.
1996: एचडी देवेगौड़ा भारत के 11वें प्रधानमंत्री बने.
2005: अप्पा शेरपा ने माउंट एवरेस्ट की 15वीं बार सफल चढ़ाई की.
2007: ब्रिटेन में सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया.
2008: अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी सम्मेलन नई दिल्ली में सम्पन्न हुआ.
1 जून को जन्मे व्यक्ति – Born on 1 June
1922: स्वीडिश संगीतकार पोवेल रेमल का जन्म हुआ.
1929: भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री नर्गिस का जन्म हुआ.
1938: कवि एवं लेखक बलदेव वंशी का जन्म हुआ.
1958: भारत के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ियों में से एक अशोक कुमार का जन्म हुआ.
1975: भारत की प्रसिद्ध भारोत्तोलक कर्णम मल्लेश्वरी का जन्म हुआ.
1991: भारतीय महिला क्रिकेटर राजेश्वरी गायकवाड़ का जन्म हुआ.
1 जून को हुए निधन – Died on 1 June
1969: पंजाब, उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल विलियम मैल्कम हेली का निधन हुआ.
1996: भारत के छठे राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी का निधन हुआ.
2010: नेहरू स्मारक संग्रहालय और पुस्तकालय के संस्थापक निदेशक एवं महात्मा गांधी पर कई किताबें लिख चुके इतिहासकार बाल राम नंदा का निधन हुआ.
1987: प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और उर्दू लेखक ख़्वाजा अहमद अब्बास का निधन हुआ.
2001: नेपाल के राजा और दक्षिण एशियाई नेता वीरेन्द्र वीर विक्रम शाह का निधन हुआ.








