बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग रखती हैं
सोशल मीडिया पर कृष्णा काफी एक्टिव भी रहती हैं. उनका पूरा इंस्टाग्राम फोटोशूट्स से भरा पड़ा है. हाल ही में कृष्णा श्रॉफ ने मरून बिकिनी में खुद की दो फोटोज शेयर कीं.

जैसे ही कृष्णा ने ये फोटोज पोस्ट कीं, फैन्स के कॉमेंट्स की झड़ी लग गई. इनकी फिटनेस और टोन्ड बॉडी की वे तारीफ करने लगे.

टाइगर श्रॉफ की ही तरह कृष्णा श्रॉफ भी फिटनेस फ्रीक हैं. वह खुद को मेनटेन रखने में विश्वास रखती हैं.

उनकी बॉडी पर कई टैटूज भी देखे जा सकते हैं. फोटोज पोस्ट करते हुए कृष्णा ने कैप्शन में लिखा, “ऑ नैचुरल”. इसका मतलब होता है एकदम नैचुरल रहना

इससे पहले कृष्णा श्रॉफ अपनी कुछ तस्वीरों को लेकर ट्रोल होती नजर आई थीं. दरअसल, एक यूजर ने कृष्णा की फोटोज पर कॉमेंट करते हुए लिखा था कि मैम, आपका भाई टाइगर कितना अच्छा है और आप उतने ही बेकार, आपको शर्म नहीं आती.

यूजर ने आगे लिखा था कि ये फोटोज आपके पापा-मम्मी नहीं देखते क्या? इस पर कृष्णा ने ट्रोल को मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा था कि सर, आपका शुक्रिया आपने कन्सर्न दिखाया, लेकिन आप यहां से दफा हो जाएं. शुक्रिया. कोई मेरे मैसेज को इनके लिए ट्रांसलेट कर दे, थैंक्स.

इसके अलावा 2 जनवरी को भी कृष्णा ने खुद की बिकिनी में फोटोज शेयर की थीं, जिसे उन्होंने ‘बर्थडे सूट’ बताया था. कृष्णा इन फोटोज में अपने टैटूज फ्लॉन्ट करती दिखाई दी थीं.












