Kohramlive : पश्चिम बंगाल की रेजीनगर और नंदीग्राम विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी पारा चढ़ गया है। भाजपा ने दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। रेजीनगर से शाखारव सरकार और नंदीग्राम से हासिरानी रथ को टिकट मिला है। नंदीग्राम की सीट इसलिए खास है, क्योंकि हासिरानी रथ, CM शुभेंदु अधिकारी के करीबी रहे चंद्रनाथ रथ की मां हैं। यहां याद दिला दें कि 24 परगना में इसी साल 6 मई की रात चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक हमलावरों ने चार राउंड फायरिंग की थी। तीन गोलियां चंद्रनाथ के सिर में लगी थीं।
वायुसेना में भी रहे थे चंद्रनाथ
41 साल के चंद्रनाथ रथ पूर्वी मेदिनीपुर के चांदपुर के रहने वाले थे। वह लंबे समय से शुभेंदु अधिकारी के करीबी माने जाते थे। राजनीति में सक्रिय होने से पहले उन्होंने भारतीय वायुसेना में करीब दो दशक तक सेवा दी थी। नंदीग्राम और रेजीनगर में इस बार मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले TMC के बागी गुट ने नंदीग्राम से मोहम्मद एतेशामुल हक और रेजीनगर से सफीउद्दीन शेख को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले TMC गुट ने नंदीग्राम से संचित प्रधानी डे और रेजीनगर से रबीउल आलम चौधरी को मैदान में उतारा है। यानी दोनों सीटों पर टीएमसी के दो गुट आमने-सामने होंगे।






