Ranchi : साल के आखिरी दिन झारखंड सरकार ने प्रशासनिक महकमे में बड़ा उलटफेर कर दिया। सचिवालय से लेकर जिला मुख्यालय और नगर निगम तक कई अहम पदों पर IAS अधिकारियों का तबादला व पदस्थापन किया गया है। यह अधिसूचना 31 दिसंबर 2025 को जारी हुई, जिसने प्रशासनिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। 2001 बैच के IAS अमिताभ कौशल को वाणिज्य कर विभाग से स्थानांतरित करते हुये उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। 2010 बैच के IAS अमित कुमार वाणिज्य कर आयुक्त से वाणिज्य कर विभाग के सचिव बने। वहीं, वाणिज्य कर आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी उनके पास रहेगा। 2010 बैच के IAS राजीव रंजन योजना एवं विकास विभाग से राजस्व परिषद अपर सदस्य बनाये गये हैं। 2010 बैच के IAS अबु इमरान वित्त विभाग के सचिव (व्यय) बनाये गये हैं। पहले वे JMHIDPCL के MD थे। 2011 बैच के IAS छवि रंजन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अभियान निदेशक बनाये गये हैं। 2021 बैच के IAS उत्कर्ष कुमार जिला परिषद पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) के DDC सह CEO होंगे। 2011 बैच के IAS आशीष गंगवार धनबाद नगर निगम के नगर आयुक्त होंगे। 2011 बैच के IAS हजारीबाग नगर निगम के नगर आयुक्त बनाये गये हैं। 2011 बैच के IAS सन्नी राज धनबाद जिला परिषद के DDC सह CEO बने हैं। वहीं, 2011 बैच की IAS रिया सिंह हजारीबाग जिला परिषद के DDC सह CEO होंगी।
नये SDO, नई जिम्मेदारी
- अभिनव प्रकाश (IAS, 2023) : SDO, सरायकेला-खरसावां
- अर्नव मिश्रा (IAS, 2023) : SDO, धालभूम (जमशेदपुर)
- आदित्य पांडेय (IAS, 2023) : SDO, हजारीबाग सदर
- कुमार रजत (IAS, 2023) : SDO ,रांची सदर
- लोकेश बारंगे (IAS, 2023) : SDO, धनबाद




