spot_img

जन्म से ही नहीं थे इस लड़की के दोनों हाथ, फिर इस वजह से हुई पूरी दुनिया में फेमस

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कहते हैं कि अगर दिल में चाहत हो तो हम कोई भी मुकाम हासिल कर सकते हैं और ऐसा ही ब्राजील की रहने वाली विटोरिया ब्यूनो ने कर दिखाया है. विटोरिया अपनी बैले डांसिंग से लोगों को प्रभावित कर चुकी हैं और सोशल मीडिया पर उनकी खूब चर्चा हो रही है. (फोटो सोर्स: रॉयटर्स)

विटोरिया ब्यूनो  का जन्म ब्राजील में सांता रीटा के एक छोटे से शहर में हुआ था. ब्यूनो जब पैदा हुई थीं तब जन्म से ही दोनों हाथ नहीं थे, लेकिन उन्होंने कभी भी इसे अपनी सफलता में रुकावट नहीं बनने दी. 

डेलीमेल के अनुसार, विटोरिया ब्यूनो की मां कहती हैं कि जब वह पैदा हुई थी, तब लोग उसे देखने के लिए घर के बाहर लाइन लगाकर खड़े हो जाते हैं. उन्हें लगता था कि कोई अजूबा पैदा हुई है. विटोरिया की मां कहती हैं कि लोगों की असंवेदनशीलता से काफी दुख होता था, जब वह कपड़े उठाकर सुनिश्चित करना चाहते थे कि उसके हाथ हैं या नहीं.

विटोरिया जब पांच साल की थीं, तब उनकी मां ने बैले डांस क्लास के लिए भेजा था. विटोरिया के फिजियोथेरेपिस्ट डांस के प्रति पैशन नोटिस किया था और फिर डांस सीखने की सलाह दी थी. इसके बाद ब्यूनो ने बैले डांस सीखना शुरू किया था.

किसी ने सोचा नहीं था कि बिना हाथ के जन्मीं विटोरिया बड़ी होकर बैले डांसर बनेंगी. अब वह अपना डांसिंग स्किल से दुनियाभर के लोगों को प्रेरित कर रही है और उनका फोकस विकलांगता से ज्यादा अपने सपनों को पूरा करने पर है.

विटोरिया ने हाथों की कमी को कभी रुकावट नहीं बनने दी और वह ब्रश करने से लेकर फोन चलाने और सुपरमार्केट से चीजों की खरीददारी भी अपने पैरों के सहारे ही कर लेती हैं.

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

किसानों के लिये बेहतर मौका… जानें

Kohramlive : किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिहाज...

अनन्या के शेयर की ये तस्वीरें, फैंस बोले बेहद क्यूट…

 Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अक्सर अपने फैंस...

अवनीत कौर ने शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : सोशल मीडिया सेंसेशन अवनीत कौर ने अपने...

कृति सेनन ने इंस्टा पर शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन आये दिन चर्चा...

जैकलीन ने गोल्डन आउटफिट में बिखेरा जलवा…

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज पहली बार कान्स...