KOHRAMLIVE DESK : फूलों से भी चाय बन सकती है, यह सुनकर थोड़ा आश्चर्य जरूरी होगा। हमारी लाइफ स्टाइल में चाय एक प्रकार का सिंबॉल बन चुका है। अपने-अपने तरीके से लोग अलग-अलग प्रकार की चाय पसंद करते हैं। इंडिया में चाय के अनगिनत शौकीन मिल जाएंगे। हमने कई तरह की चाय के बारे में सुना है, जैसे ब्लैक टी, ग्रीन टी, रेड टी। ब्लू टी भी कोई चाय होती, शायद कम लोगों ने सुना होगा। यह चाय वास्तव में इतनी हेल्दी होती है कि कोई भी जरूर पीना चाहेगा। यह चाय अपराजिता के फूलों से तैयार होती है। अपराजिता के फूल को शंखपुष्पी के नाम से भी जाना जाता है। इसकी चाय हमारी सेहत को बुलंद रखने में मददगार है। शुगर कंट्रोल करने में यह कारगर है।
इसे भी पढ़ें : Weekend Curfew in Delhi:दिल्ली में लगेगा वीकेंड लॉकडाउन ,इन चीजों पर लगायी पाबंदी…
इस प्रकार बनाई जाती है यह चाय
इस चाय को बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कप पानी को पैन में गर्म करें। पानी के हल्का गुनगुना होने पर इसमें 5 से 6 अपराजिता के फूल को डाल दें। इसे अच्छी तरह से उबलने दें। अब गैस बंद करके इस चाय में एक चम्मच शहद मिलाएं और गर्मा-गरम सर्व करें।
इसे भी पढ़ें : इस हॉस्पिटल से भाग गई कोरोना संक्रमित महिला, अस्पताल प्रबंधन को कोई चिंता नहीं
थकान दूर करती है यह चाय
यदि दिन की शुरुआत एक कप ब्लू टी के साथ करें, तो दिनभर थकान महसूस नहीं होगी।वजन घटाने के लिए भी इस चाय का उपयोग सुबह-सुबह किया जा सकता है। यह शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में काफी कारगर है।
इसे भी पढ़ें :विधानसभा में #CORONA BLAST, 19 स्टाफ हुए संक्रमित
बढ़ती है आंखों की रोशनी
इस चाय को पीने से आंखों की रोशनी बढ़ सकती है। कम उम्र के बच्चों को अगर चश्मा लग गया है तो उन्हें भी यह पीनी चाहिए। इसके साथ ही आंखों की थकान, जलन और सूजन को कम करने के काम भी यह आती है। ब्लू टी में मौजूद अमीनो एसिड सेहत के लिए बेहद लाभकारी है। इसके नियमित सेवन से डिप्रेशन और एंग्जायटी को कम किया जा सकता है। ब्लू टी में एंटीऑक्सीडेंट बहुत होते है इससे ये हमारी स्किन और बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।






