25 साल की साकी सुडो पर आरोप है कि उसने अपने 77 साल के पति ‘डॉन जुआन’ की हत्या की है.जापान के अरबपति बिजनेसमैन की युवा पत्नी को अरेस्ट कर लिया गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला ने डॉन जुआन को शादी करने के महज तीन महीनों के अंदर उसे जहर देकर मार डाला था. (Photo credit: Saki sudo)

डॉन जुआन उर्फ कोसुके नोजाकी जापान के रसूखदार बिजनेसमैन में शुमार किए जाते रहे हैं. नोजाकी का रियल ईस्टेट और शराब का कारोबार था. तीन साल पहले मई के महीने में उनकी मौत हो गई थी और उनके शरीर से खतरनाक ड्रग्स सामने आया था. द सन की रिपोर्ट के अनुसार, मरने से पहले वे अपनी पत्नी के साथ ही मौजूद थे. (Photo credit: Kosuke Nozaki)

नोजाकी सबसे पहले चर्चा में आए थे जब उन्होंने साल 2016 में अपनी ऑटोबायोग्राफी छापी थी. इस ऑटोबायोग्राफी में उन्होंने दावा किया था कि वे 4 हजार महिलाओं के साथ संबंध बना चुके हैं और उन्होंने इन महिलाओं को लाखों-करोड़ों रुपये दिए हैं. डॉन जुआन अपने आपको स्पैनिश प्लेबॉय के तौर पर देखते थे. (Photo Credit: Saki sudo)

नोजाकी वाकायामा में मौजूद अपने घर में मृत पाए गए थे. पुलिस ने केस की छानबीन करने के बाद पाया था कि उन्हें जहर देकर मारा गया था और ये सुसाइड का केस नहीं है. पुलिस ने कहा कि मरने से पहले नोजाकी अपनी पत्नी के साथ डिनर कर रहे थे. पुलिस के अनुसार, सुडो ने इंटरनेट पर जहरीले ड्रग्स के बारे में रिसर्च किया था और उसे अपने पति को दे दिया था. (Photocredit: Kosuke Nozaki)

इस मामले में पुलिस का कहना है कि ये बात अब तक साफ नहीं हो पाई है कि इस महिला ने अपने पति को क्यों मारा लेकिन ये बात कंफर्म थी कि नोजाकी ने अपनी वसीयत में कहा था कि वो 1.3 बिलियन युआन की अपनी प्रॉपर्टी को शहर की तरक्की के लिए दान करना चाहते थे.

नोजाकी ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में लिखा था कि उनका पैसा कमाने का एक अहम मकसद ये भी है कि वो आकर्षक महिलाओं को डेट करना चाहते हैं. ये उनका पैसा कमाने का काफी बड़ा मोटिवेशन था. रिपोर्ट्स के अनुसार, नोजाकी ने सपोरो की रहने वाली सुडो से पूछा था कि क्या वो उनकी जिंदगी की आखिरी महिला बनना पसंद करेंगी? (प्रतीकात्मक तस्वीर/ Getty Images)








