Ranchi : राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू के रांची आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाया गया है। जमीन से लेकर आसमान तक पर भी पहरा रहेगा। 28 दिसंबर से 30 दिसंबर तक रांची के अत्यंत संवेदनशील VIP कॉरिडोर को No Flying Zone घोषित किया गया है। यह प्रतिबंध बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, हिनू चौक, बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक से लोक भवन के 200 मीटर के दायरे में लागू रहेगा। इस पूरे क्षेत्र में और इसके ऊपर ड्रोन (Drones), पैराग्लाइडिंग (Paragliding) और हॉट एयर बैलून (Hot Air Balloons) पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। 28 दिसंबर की सुबह 6.00 बजे से 30 दिसंबर की रात 10.00 बजे तक प्रभावी रहेगा। रांची के SDO उत्कर्ष कुमार ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रपति की सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं की जायेगी। नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई तय है।
रांची का यह इलाका रहेगा No Flying Zone…
Date:




