Ranchi : राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई करते हुये दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बीती रात रानी सत्ती मंदिर स्कूल के पास, गोशाला जाने वाली सड़क पर छापामारी के दौरान की गई। सूचना मिलने पर कोतवाली DSP के नेतृत्व में गठित टीम ने मौके से अभिषेक कुमार सिंह (19) और नितिश कुमार सिंह (18) को पकड़ा। गिरफ्तार अभिषेक के पास से 11 पुड़िया ब्राउन शुगर (1.42 ग्राम), एक स्मार्टफोन और ₹860 नकद, जबकि नितिश के पास से 7 पुड़िया ब्राउन शुगर (0.84 ग्राम), एक स्मार्टफोन और ₹1450 नकद बरामद किये गये। पुलिस ने दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21(a)/22 के तहत सुखदेवनगर थाना कांड संख्या 611/25 दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, अभिषेक पहले भी छिनतई के एक मामले में जेल जा चुका है और रिहा होने के बाद उसने नशीले पदार्थों की बिक्री शुरू कर दी थी।
इसे भी पढ़े : CM हेमंत सोरेन ने दिलाया टॉप अचीवर का ताज, चमका झारखंड का नाम…
इसे भी पढ़े : CM ने बढ़ाया हाथ तो शुरू हुआ जीवनदान का महायज्ञ…
इसे भी पढ़े : झारखंड कैबिनेट के अहम फैसले… जानें
इसे भी पढ़े : PM बोले, उन्हें “सजा जरूर मिलेगी”…




