Patna : बिहार(Bihar) में कल सम्राट चौधरी जब मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, तो उनके साथ केवल दो और चेहरे शपथ ले सकते हैं। मुख्यमंत्री के पद पर सम्राट चौधरी, डिप्टी CM के पद पर जदयू के दिग्गज नेता विजय चौधरी एवं बिजेंद्र प्रसाद यादव शपथ ले सकते हैं। जदयू कोर कमेटी की बैठक में गहन मंत्रणा के बाद यह फॉर्मूला तय हुआ। विजय चौधरी का नाम पहले से तय माना जा रहा था। लेकिन मंगलवार को अचानक बिजेंद्र प्रसाद यादव का नाम जुड़ते ही सियासत में नई हलचल तेज हो गई।
यह फैसला साफ संकेत देता है कि जदयू संतुलन और अनुभव दोनों को साथ लेकर चलना चाहती है। फिलहाल सिर्फ तीन नेता ही शपथ लेंगे। (Bihar) मंत्रिमंडल का विस्तार मई के पहले हफ्ते में होगा। अगले 2–3 दिनों में मंत्रियों की सूची पर काम शुरू होगा।
विजय चौधरी: सादगी में छिपा अनुभव का खजाना(Bihar Politics)
बैंक अधिकारी से सियासत तक का सफर करने वाले विजय चौधरी 1982 में पहली बार विधायक बने, पिता की विरासत संभाली। कांग्रेस से राजनीति की शुरुआत की, फिर 2005 में जदयू में एंट्री कर गये। शिक्षा, वित्त, संसदीय कार्य जैसे अहम विभाग संभाल चुके हैं। एक बार विधानसभा अध्यक्ष भी रह चुके हैं। नीतीश कुमार के सबसे भरोसेमंद चेहरों में गिने जाते हैं।
बिजेंद्र यादव: राजनीति के ‘एवरग्रीन’ खिलाड़ी(Bihar Politics)
1990 से सुपौल से लगातार जीत हासिल कर बिजेंद्र यादव ने जनता का अटूट भरोसा हासिल किया। लालू प्रसाद की सरकार से मंत्री बनने की शुरुआत और तब से लगातार सत्ता में मौजूद रहे। ऊर्जा, वित्त, वाणिज्यकर जैसे अहम विभागों की जिम्मेदारी संभाली। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। अनुभव ऐसा, जो हर सियासी तूफान में भी स्थिर रहता है।
इसे भी पढ़ें : Railway ने खोला खजाना, इतनी सारी स्पेशल ट्रेनें… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें : सेटिंग बदलते ही उड़ने लगेगी Internet स्पीड, असली खेल समझिये…






