spot_img
spot_img

फरार मॉडल प्रेमिका के घर में मिली ये आ’पत्तिजनक चीजें…

Date:

spot_img
spot_img

UP : लखनऊ के हजरतगंज के बालू अड्डा स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट में चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की गुत्थी अब तक नहीं सुलझ सकी है। मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, नये पहलू सामने आ रहे हैं। पुलिस ने सोमवार को फ्लैट में पहुंचकर तलाशी ली, जहां से आपत्तिजनक चीजें मिली। वहीं, घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों में एक सफेद रंग की ऑडी कार दिखाई देने के बाद जांच की दिशा में एक और सवाल जुड़ गया है। कार किसकी थी और वह घटना के करीब 15 मिनट बाद वहां क्यों पहुंची, पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है। पुलिस के मुताबिक, अवध ग्रीन अपार्टमेंट स्थित फ्लैट की तलाशी के दौरान यौन गतिविधियों से संबंधित सामग्री मिली है। जांच टीम अन्य सामान और संभावित साक्ष्यों की भी पड़ताल कर रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर 10 गंभीर चोटों का जिक्र

शिवा की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने जांच को और गंभीर बना दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, उनके शरीर पर 10 गंभीर चोटें थीं। बताया गया है कि चोटों के कारण अत्यधिक रक्तस्राव हुआ, जिससे सदमा लगने के बाद उनकी मौत हो गई। रिपोर्ट में चोटों के जिंदा रहते लगने की बात भी सामने आई है। शरीर पर कठोर वस्तु से चोट लगने के निशान मिलने की जानकारी दी गई है। वहीं, ऊंचाई से गिरने के कारण फर्श से टकराने पर रगड़ के निशान होने की आशंका भी जताई गई है। हालांकि, चोट लगने और मौत के बीच का सटीक समय पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट नहीं हो सका है। शिवा की मां रंजना ने आरोप लगाया है कि श्रद्धा, उसकी बहन और अन्य लोगों ने पहले उनके बेटे की पिटाई की और फिर उसे चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया।  शिवा की मां रंजना का दावा है कि श्रद्धा के कई नेताओं, नौकरशाहों और खिलाड़ियों से संबंध थे। उन्होंने आरोप लगाया कि श्रद्धा अपनी पहुंच का हवाला देकर शिवा को जेल भिजवाने की धमकी देती थी और उसे ब्लैकमेल करती थी। बताया गया है कि शिवा पहले भी विभूतिखंड इलाके में एक कैफे के बाहर गोली चलाने के मामले में जेल जा चुका था। परिजनों के मुताबिक, वह दोबारा जेल जाने से डरता था। हालांकि, ब्लैकमेलिंग और कथित प्रभावशाली संपर्कों से जुड़े आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।

रायबरेली पहुंची पुलिस

पुलिस के अनुसार, मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये तीन टीमें गठित की गई हैं। एक टीम श्रद्धा के मूल जिले रायबरेली में तलाश कर रही है। पुलिस को श्रद्धा और उसकी बहन रश्मि के एक साथ होने की जानकारी मिली है, जबकि अन्य आरोपियों की लोकेशन अलग-अलग बताई गई है। पुलिस आरोपियों को कथित तौर पर मदद पहुंचाने वालों की भी जानकारी जुटा रही है। कॉल डिटेल रिकॉर्ड से मिले सुरागों की जांच की जा रही है। फिलहाल मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर बताये जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें :

महादेव बेटिंग एप पर CBI का महाप्रहार…

Ranchi : ऑनलाइन सट्टेबाजी की दुनिया में तहलका मचाने...

अंधविश्वास की खू’नी इंतहा, पोती के सामने ही मा’र डाला…

Giridih : जिस घर में कभी अपनों के साथ...

रांची के कोकर में दोस्ती का भयानक अंत…

Ranchi : दोस्ती का रिश्ता भरोसे और अपनापन का...

AI ने बदल दिया TV देखने का तरीका, एक पिता ने निकाला अनोखा तरीका…

Kohramlive : बच्चों को मोबाइल और TV की लत...

खूंटी में बेखौफ अपराधियों का तांडव, पेट्रोल पंप कर्मचारी को मा’री गो’ली…

Khunti : झारखंड में अपराधियों के हौसले एक बार...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

महादेव बेटिंग एप पर CBI का महाप्रहार…

Ranchi : ऑनलाइन सट्टेबाजी की दुनिया में तहलका मचाने...

अंधविश्वास की खू’नी इंतहा, पोती के सामने ही मा’र डाला…

Giridih : जिस घर में कभी अपनों के साथ...

रांची के कोकर में दोस्ती का भयानक अंत…

Ranchi : दोस्ती का रिश्ता भरोसे और अपनापन का...

AI ने बदल दिया TV देखने का तरीका, एक पिता ने निकाला अनोखा तरीका…

Kohramlive : बच्चों को मोबाइल और TV की लत...

खूंटी में बेखौफ अपराधियों का तांडव, पेट्रोल पंप कर्मचारी को मा’री गो’ली…

Khunti : झारखंड में अपराधियों के हौसले एक बार...