spot_img

यह लूर लक्षण दिखने लगे तो समझें खतरनाक हेपिटाइटिस : डॉ वर्मा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi (Bhavna Thakur) : थकान, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द, बुखार, दाहिने तरफ पेट में दर्द, सीने के ऊपरी भाग में दर्द, पाचन क्रिया का कमजोर हो जाना, जी मचलना, उल्टी होना और हमेशा लेट कर आराम करने की फिलिंग। बदन में ऐसे लूर लक्षण दिखने लगे तो इसे हल्के में ना लें, यह खतरनाक रोग हेपिटाइटिस बीमारी होने का संकेत भी हो सकता है। यह कहना है राजधानी रांची के मशहूर चिकित्सक डॉ. उमा शंकर वर्मा का। मौका था वर्ल्ड हेपिटाइटिस डे पर यूएस पॉलीक्लिनिक में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर का। डॉ वर्मा ने आगे कहा कि अगर आंखों का रंग पीला, पेशाब गहरा पीला, कभी कभी बदन भी पीला पड़ने लगे तो इसपर भी गौर करना चाहिये। वर्ष 2000 तक हेपिटाइटिस से लड़ने की खातिर इंजेक्शन नहीं था, लेकिन अब वैक्सीन और इंजेक्शन दोनों आ गई है।

हेपिटाइटिस5 तरह की होती है हेपिटाइटिस

हेपिटाइटिस बीमारी 5 तरह की होती हैं, जैसे हेपेटाइटिस ए बी सी डी ई। इसमें हेपिटाइटिस B और C सबसे खतरनाक और जानलेवा है। वायरस इंफेक्शन, बैक्टेरिया और कभी कभी अन्य इन्फेंक्शन हेपिटाइटिस जैसे घातक बीमारी का कारण हो जाता है। गंदा पानी, दूषित भोजन, संक्रमित व्यक्ति से सीधे संपर्क में आना और इनफेक्टेड सिरिंज का इस्तेमाल भी कभी कभी घातक हो जाता है। डॉ वर्मा ने कहा कि आपसी संबंध में सावधानी, अपना टूथपेस्ट, टूथब्रश, साबुन, तौलिया को संक्रमित लोगों से अलग रख इस खतरनाक बीमारी की जकड़ में आने से बचा जा सकता है। साफ सफाई पर ज्यादा फोकस देना जरूरी है। खाने पीने पर ज्यादा गौर करने की जरूरत है। टीकाकरण फायदेमंद है। हेपेटाइटिस है या नहीं है, यह लीवर फंक्शन टेस्ट, अल्ट्रासाउंड, लीवर बायोप्सी टेस्ट तथा फिजिकल टेस्ट से पता लगाया जा सकता है।

हर साल पूरी दुनिया में करीब 8 लाख 20 हजार लोगों की हो जाती है मौत 

हर साल पूरी दुनिया में करीब 8 लाख 20 हजार लोगों की मृत्यु हेपेटाइटिस B से और 2 लाख 29 हजार लोग हेपिटाइटिस C से असमय काल के गाल में समा जाते हैं। डॉ वर्मा ने कहा कि पूरी दुनिया में आज ही के दिन यानी 28 जुलाई को नोबेल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर बारूच सैमुएल बलमवर्ग के जन्मदिन के अवसर पर वर्ल्ड हेपिटाइटिस डे मनाया जाता है। राजधानी रांची के कचहरी चौक स्थित यूएस पॉलीक्लिनिक में आयोजित निशुल्क शिविर में करीब 75 रोगियों का इलाज मुफ्त में किया गया। वहीं मुफ्त में इन्हें दवायें भी दी गई।

इसे भी पढ़ें : Google ने Gmail में किया बड़ा बदलाव

इसे भी पढ़ें :जज उत्तम आनंद मौत मामले में ड्राइवर लखन और राहुल दोषी करार, 6 अगस्त को सजा का ऐलान

इसे भी पढ़ें :दिनदहाड़े गैस एजेंसी के ड्राइवर को गोलियों से भून डाला…देखें

इसे भी पढ़ें :मटियाने वाली पुलिस को खोज निकालेगी अब यह विदेशी एप्प

इसे भी पढ़ें :जीरो रिस्क पर खुलवाएं Post Office में अकाउंट ! हर महीने मिलेंगे इतने रुपये

इसे भी पढ़ें :केवल 1499 रुपये में हवाई सफर करने का मौका, यहां देखें ऑफर की डिटेल

इसे भी पढ़ें : याराना हुआ लहूलुहान, देखें क्या बोले SP

Related articles:

रांची में गूंजेगा महिला क्रिकेट का जोश, 10 राज्यों की टीमें दिखायेंगी दम….

राजधानी रांची में 15 मार्च से महिला अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबले शुरू होंगे, जो 22 मार्च तक चलेंगे। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन BCCI के बैनर तले होंगे। टूर्नामेंट में दे

ब्राउन शुगर के साथ तीन युवक अरेस्ट…

हजारीबाग के दारू थाना क्षेत्र में नशे के कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुये तीन युवकों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि मेडकुरी खुर्द गांव

दिनदहाड़े वारदात, CCTV में कैद…

हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना ने लोगों को हैरान कर दिया। भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस वारदात की पूरी घटना आसपास लगे CCTV कैमरे में कैद हो

चौपारण में रामनवमी जुलूस में DJ पर सख्त रोक…

हजारीबाग के चौपारण में रामनवमी को लेकर प्रशासन पहले से ही सतर्क नजर आ रहा है। त्योहार के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर थाना परिसर में एक अहम बैठक हुई, जिसमें प्रशासन ने साफ कर दि

मुख्यमंत्री से मिले नेतरहाट के होनहार विद्यार्थी…

राजधानी रांची में शुक्रवार का दिन उस वक्त खास बन गया, जब पहाड़ों और वादियों की गोद में बसे नेतरहाट से आये नन्हे-नन्हे सपनों ने मुख्यमंत्री कक्ष में दस्तक दी। CM हेमंत सोरेन से आज नेतरहाट आवासीय विद्यालय