spot_img
spot_img
spot_img

Horoscope 10 April 2021 : ग्रहों के खेल में फंस रही हैं ये चार राशियां, हो सकता है नुकसान..

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। सायंकाल के समय आज आपका कोई रुका हुआ काम बनने की संभावना बनती दिख रही है। आज आपको अपने व्यापार में कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी आप अपने व्यापार की गति को आगे बढ़ा पाएंगे। रात्रि के समय आज प्रियजनों से भेट व आमोद-प्रमोद में व्यतीत होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य में आज आपको प्राप्त होता दिख रहा है। संतान के भविष्य से संबंधित चिंता आज आपको परेशान कर सकती हैं।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। आज आप संतोष और शांति से दिन बिताएंगे। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में भी आपको सफलता मिलेगी। नए अनुबंधों के द्वारा पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शासन में सत्ता से गठजोड़ का लाभ भी आपको मिलता दिख रहा है। रात्रि के समय आज कुछ अप्रिय व्यक्तियों के मिलने से आपको अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। संतान पक्ष की ओर से चल रही समस्याओं में आज कुछ राहत मिलती दिख रही है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आज आपकी किसी मूल्यवान वस्तु के चोरी होने का भय बना हुआ है। संतान को शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में आशातीत सफलता प्राप्त कर सकती है। रात्रि के समय आज किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। यदि किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आज आपका लंबे समय से चल रहा कार्य भी पूरा हो सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आज आप अपनी चल व अचल संपत्ति में वृद्धि करने का भरपूर प्रयास करेंगे। आजीविका के क्षेत्र में भी प्रगति होगी। राज्य मान पद व प्रतिष्ठा में भी आज वृद्धि होगी, जो लोग विदेश से व्यापार करते हैं, तो उनको कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। संतान के दायित्वों की पूर्ति हो सकती है। ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ हो सकता है। जीवन साथी के लिए आज कोई उपाय खरीद सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। व्यापार में आज आपको अपने किसी मित्र की सलाह से लाभ मिलता दिख रहा है। वाणी की सौम्यता भी आज आपको आपकी नौकरी में प्रमोशन दिलवा सकती है। शिक्षा में प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। संतान के विवाह संबंधी प्रस्ताव आज आपके सामने आ सकते हैं। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा है, तो वह आज आपको पीड़ा दे सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्ति के मार्ग में आ रही बांघा को दूर करने के लिए गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन आप के सुखों में वृद्धि का दिन रहेगा। रोजगार व व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में आपको अल्पकालीन सफलता प्राप्त होगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी, जिससे आपको भविष्य की चिंता कम होगी, लेकिन आपको अपने आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा, नहीं तो आगे चलकर परेशानी उठानी पड़ सकती है। यदि आपका कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो उसमें दोपहर के समय जीत मिल सकती है, जो आपकी खुशी का कारण बनेगी। परिवार में आज कोई पार्टी का आयोजन हो सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखद रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियों में वृद्धि होगी। कई दिनों से चली आ रही धन की समस्या आज सुलझ सकती है। अपने परिवार को पास व दूर की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लगने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, जिससे आप सभी पारिवारिक जरूरतों को पूरा करेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। कार्य क्षेत्र के मामले में आज कुछ उत्तल पुथल भरा रह सकता है। नौकरी कर रहे जातकों के कार्यों में आज बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन परेशान ना हो क्योंकि मेहनत और ईमानदारी से आप सभी कार्यों को शाम तक समाप्त कर देंगे। भाई व बहन के विवाह संबंधी प्रस्ताव आज आ सकते हैं। आज आपको अपने रुके हुए सभी कार्यों को पूरा करना होगा और अपने आलस्य को दूर भगाना होगा। सेहत के मामले में आज दिन कुछ नरम रहेगा व वायु रोग आज आपको परेशान कर सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। आज आपके विरोधी आप की प्रशंसा करेंगे। शासन व सत्ता पक्ष से भी निकटता में गठजोड़ का लाभ मिलता दिख रहा है। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आज आपको सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। आज किसी मित्र के साथ यादगार मुलाकात के भी योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। आपके भाई आज आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े नजर आएंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज का दिन पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्ति का होगा। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयासों में भी आज आपको सफलता मिलेगी। व्यापार कर रहे लोग अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए नए-नए प्रयोग कर सकते हैं। सायंकाल के समय आज आपको अपने आस पड़ोस में किसी वाद विवाद में नहीं पड़ना है, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। माता-पिता का विशेष ध्यान रखें। लंबे समय से किसी कार्य को करने की सोच रहे थे, तो आज उसे पूरा कर सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। आज आपके स्वास्थ्य सुख में कुछ व्यवधान आ सकते हैं, इसलिए सावधान रहें और अपने खाने-पीने पर ध्यान दें। संयम और समझदारी नहीं दिखाएंगे, तो किसी करीबी से आज मनमुटाव होने की संभावना बनती दिख रही है, इसलिए यदि आज कोई निर्णय लेना पड़े, तो पूरी सोच समझ कर लें। किसी खबर से आज आपका मन विचलित हो सकता है। आज आप अपने किसी मित्र की सहायता करने के लिए तैयार रहेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज का दिन आप संतान संबंधी चिंता तथा उनके कामों में व्यतीत करेंगे। सायंकाल के समय आज आपकी कोई मूल्यवान वस्तु चोरी हो सकती है, इसलिए सावधान रहें। बहनोई और साले से यदि कोई लेनदेन करना पड़े, तो सोच समझ कर करें, नही तो रिश्ते में दरार पड़ सकती है। दांपत्य जीवन में कई दिनों से चला आ रहा अवरोध आज समाप्त होगा, जिसस प्रेम जीवन सखमय होगा और अपने जीवन साथी को कहीं घुमाने फिराने भी लेकर जा सकते हैं। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर भी आज कुछ धन खर्च हो सकता है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

6 और 7 को सिनेमाघरों में 50% की छूट, शर्त बस इतनी सी…

Patna : 6 नवंबर को वोट डालने वालों के...

लातेहार में अफरा-तफरी, एक साथ 35 बच्चे…

Latehar : लातेहार में जतरा मेले की रौनक अचानक...

30 की हो गई हैं? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

Kohramlive : 30 की उम्र के बाद महिलाओं के...

PM मोदी ने सांसदों को दिया तोहफा

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह नई...

CM के इस पोस्ट के बाद बिहार में टीचर हुये गदगद… जानें

Bihar : बिहार के हज़ारों शिक्षकों को आज बड़ी...