spot_img
spot_img
spot_img

Horoscope 04 May 2021 : इन पांच राशि वालों के हाथ लगेगा पैसा, नौकरी-व्यापार में होगा लाभ

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ व्यस्तता व भागदौड़ भरा रहेगा। आज आप यदि किसी बैंक व संस्था से ऋण लेने की सोच रहे हैं, तो कदापि न लें क्योंकि उसे उतारना मुश्किल होगा। आज आपको जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। रात्रि का समय आप आमोद-प्रमोद में व्यतीत करेंगे। आज आपको शासन के द्वारा भी सम्मानित किए जाने की भरपूर संभावना दिख रही है। यदि आप किसी मित्र का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, तो वह आज आपको मिल सकता है, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी और आपके कुछ नए अच्छे मित्र भी बनेंगे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको कुछ यात्रा भी करनी पड़ सकती है, लेकिन यात्रा सावधानी से करें। क्योकि चोट लगने का भय बना हुआ है। यदि आज किसी कार्य में विनिमय करना पड़े, तो दिल खोलकर करें क्योंकि इसका भविष्य में आपको भरपूर लाभ होगा। सायंकाल के समय किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने का आज आपको अवसर प्राप्त होगा। आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता का आज आपको भरपूर लाभ होगा। आज आप जो भी निर्णय लेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज आप अपने रुके हुए कार्यों की भी पूर्ति करेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए फिजूलखर्ची भरा रहेगा, लेकिन आपको इससे बचना होगा। संतान पक्ष से आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि आपको कोई शारीरिक रोग परेशान कर रहा है, तो उसके कष्ट में वृद्धि होगी। सामाजिक क्रियाकलापों में भी व्यवधान उपस्थित होगा। हालांकि किसी की मदद से कुछ अक्समात लाभ होने से आपकी धर्म के प्रति रुचि बढेगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक का समय आप भजन कीर्तन में व्यतीत करेंगे।



कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके व्यापार के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आज आपके व्यापार में कोई बाहरी डील फाइनल हो सकती है, जिसके आपको लंबे समय से इंतजार था। ननिहाल पक्ष से प्रेम व स्नेह मिलने की संभावना है। आज आप अपनी शान शौकत के लिए भी कुछ धन खर्च कर सकते हैं। आज आप अपने माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान रखें। बाहर के खान पीन से परहेज रखें। आज आप अपनी शान शौकत के लिए कुछ धन खर्च करेंगे, जिससे आपके शत्रु परेशान होंगे। आज आपको अपने परिश्रम का फल प्राप्त होगा, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। यदि आपको नेत्रों से संबंधित कोई कष्ट चल रहा है, तो उसमें आज निश्चित सुधार होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज कुछ मनमुटाव हो सकता है, लेकिन आपको अपनी मधुर वाणी का प्रयोग करना होगा अन्यथा आपके रिश्तें में दरार पड़ सकती है। आज कुछ तनाव के कारण आपका मन परेशान रहेगा, जिससे आप भटक सकते हैं। माता-पिता के सहयोग व आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्ध में आपको राहत मिलेगी। आज आप अपने रूठे जीवनसाथी को मनाने का हर संभव प्रयास करेंगे, जिसके लिए कुछ खर्च भी करेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके अंदर निर्भीकता का भाव रहेगा तथा साहस पूर्वक अपने कठिन कार्य को संपन्न करने में आप कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी को आज कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है। आज आप मन से लोगों की भलाई के लिए आगे आएंगे, लेकिन लोग इसमे आपका स्वास्थ्य समझेंगे। व्यापार में भी धन लाभ के भरपूर योग बन रहे हैं, इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आपको व्यर्थ के विवाद मे पड़ने से बचना होगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा में उत्तम सफलता प्राप्त होगी। यदि आज आप कोई संपत्ति खरीदने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा।

 


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहेगा। आज आपके अधिकारों व आपकी संपत्ति में इजाफा होगा, आज आप अपने गुरु के प्रति पूर्ण भक्ति भाव व निष्ठा रखेंगे। यदि आप किसी नए कार्य में निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। इसका भविष्य में आपको भरपूर लाभ होगा। आज आप दिल से लोगों की सेवा करने के लिए आगे आएंगे, जिसे लोग आपका स्वार्थ समझेंगे, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आज आपका रुका हुआ धन आपके भाई की मदद से आपको मिल सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके मन में कुछ शांति लेकर आएगा। आज आपको कुछ परेशानी उठानी पड़ेगी और व्यापार में किए गए प्रयास भी आपके  सफल होंगे, जिससे आप का मन अशांत रहेगा। यदि आपका कोई वाद विवाद चल रहा है, तो उसमें सफलता पाने के लिए भी आपको इंतजार करना पड़ सकता है। भाई व बहन के विवाह का प्रस्ताव आज आप मंजूर कर सकते हैं। व्यापार में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए आप सायंकाल के समय अपने पिताजी के साथ सलाह मशवरा करेंगे, जिसका आपको लाभ भी होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आपके अंदर दान पुण्य व परोपकार की भावना विकसित होगी। आज आपको ससुराल पक्ष से धन लाभ होता दिख रहा है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सायंकाल के समय आज आपको पेट व वायु रोग परेशान कर सकते हैं, इसलिए सावधान रहें और बाहर के खाने-पीने से परहेज रखें। यदि आपके कुछ कार्य लंबे समय से रूके हुए थे, तो आज आप उनको पूरा करने के लिए भी समय निकालने में कामयाब रहेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज प्रमोशन मिल सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आयेगा। आज आपको कुछ बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन इसके साथ-साथ कुछ ऐसे अनावश्यक खर्चे भी आपके सामने आएंगे, जो आप को ना चाहते हुए भी करनी पड़ेंगे। आज आपको मान सम्मान मिलेगा। आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे, किसी नए कार्य में प्रवेश करना पड़े, तो अवश्य करें क्योंकि इसका आपको भविष्य में भरपूर लाभ होगा। सायंकाल का समय आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। संतान को अच्छे कार्य करते देख आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपके व्यापार में बुद्धि और विवेक से नई-नई खोज करने में कामयाब रहेंगे। यदि आज कोई निर्णय लेंगे,तो उसका भी भविष्य में आपको भरपूर लाभ मिलेगा। आज आपको आपके परिवारजनों से विश्वासघात होने की भरपूर संभावना है। पुराने मित्र से मुलाकात या फोन पर बातचीत होने से मन में प्रसन्नता रहेगी। व्यापार के लिए आज आपको कुछ अकस्मात यात्रा भी करनी पड़ सकती है। सांसारिक सुख के साधनों में आज वृद्धि होगी। जिन पर आप कुछ धन भी व्यय करेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आपका यदि कोई अधूरा कार्य लंबे समय से पड़ा हुआ था, तो वह आज पूरा हो सकता है। आज आप अपने पुत्र या पुत्री के विवाह से संबंधित कोई फैसला ले सकते हैं, जिससे परिवार में खुशी की लहर रहेंगे और जीवन साथी का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। खुशमिजाज व्यक्ति के होने के कारण आपके मित्रों की संख्या में इजाफा होगा। रात्रि का समय आप अपने मित्रों के साथ हास्य विनोद में व्यतीत करेंगे। आज आपको सामाजिक सम्मान भी मिलता दिख रहा है, जिससे आप का मनोबल बढ़ेगा। राजनीतिक क्षेत्र में भी आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

6 और 7 को सिनेमाघरों में 50% की छूट, शर्त बस इतनी सी…

Patna : 6 नवंबर को वोट डालने वालों के...

लातेहार में अफरा-तफरी, एक साथ 35 बच्चे…

Latehar : लातेहार में जतरा मेले की रौनक अचानक...

30 की हो गई हैं? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

Kohramlive : 30 की उम्र के बाद महिलाओं के...

PM मोदी ने सांसदों को दिया तोहफा

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह नई...

CM के इस पोस्ट के बाद बिहार में टीचर हुये गदगद… जानें

Bihar : बिहार के हज़ारों शिक्षकों को आज बड़ी...