Horoscope 13 April 2021 : भाग्यशाली होंगे ये पांच राशि के लोग, कामकाज में मिलेगी अपार सफलता

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र व ऑफिस में आज आपको नए अधिकार दिए जा सकते हैं, लेकिन आप कड़ी मेहनत से लगे रहेंगे, तो अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा कर पाएंगे। संतान के विवाह संबंधी कोई शुभ सूचना आज आपको प्राप्त हो सकती है। राजकीय धन प्राप्ति के योग बनते दिख रहे हैं। घर के बुजुर्गों का आज आपको आशीर्वाद प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी, लेकिन आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण करना होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता पाने के लिए गुरुजनों के साथ की आवश्यकता होगी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता और भागदौड़ भरा रहेगा और आप अपने भविष्य के प्रति भी चिंतित नजर आ सकते हैं। सांसारिक सुखों की चीजों की भी आज खरीदारी करेंगे। व्यापारियों को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के बुजुर्ग सदस्यों से आज वाद-विवाद में ना पड़ें, यदि वह कोई सलाह देते हैं, तो उसे उपयोगी समझें। भविष्य में इसका आपको भरपूर लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र से संबंधित समस्याओं में आज आपको अपने पिताजी का साथ मिलेगा। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। राजनीति से जुड़े जातकों को मान सम्मान प्राप्त होगा। जो लोग साझेदारी में व्यापार करते हैं, उनके पार्टनर के साथ कुछ अनबन हो सकती है। यदि धन का लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो सावधानी से करें। कर्ज से मुक्ति के योग बनते दिख रहे हैं। जीवनसाथी के सलाह से आज आर्थिक लाभ होगा और उनका हर कार्य में पूर्ण सहयोग मिलेगा। यदि नया व्यवसाय करने की लिए सोच रहे हैं, तो उसके मार्ग प्रशस्त होंगे। आज आपका अपना रुका हुआ धन भी कहीं से प्राप्त हो सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन नौकरी से जुड़े जातकों के लिए उत्तम रहेगा। ऑफिस में आज आपको प्रमोशन व सैलरी दोनों मिलने की उम्मीद दिख रही है। मामा पक्ष से भी आज धन लाभ होता दिख रहा है। विद्यार्थियों को परीक्षा की मे सफलता प्राप्त होगी। सायंकाल के समय आप अपने परिजनों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। यदि कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो वह  किसी अपने की मदद से सुलझता दिख रहा है। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी अच्छी सफलता मिलती दिख रही है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आप जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आएंगे, जिससे आप को आत्मिक शांति प्राप्त होगी। पिता के सहयोग से कोई जरूरी काम आज पूरे होंगे। रिश्तेदारों के साथ चली आ रही कड़वाहट आज खत्म होगी। व्यवसाय में यदि आप टीम वर्क के जरिए काम करेंगे, तो आपकी समस्या आसानी से हल हो जाएगी। रोजगार के लिए प्रयासरत युवाओं को अभी कुछ समय और इंतजार करना पड़ सकता है। आपको अपने आसपास के लोगों की भावनाओं को समझना होगा और उनके अनुसार चलने का प्रयास करना होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा। यदि साझेदारी में कोई व्यापार करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। आज आपको अपने साथ अपने पिताजी के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना होगा, उनको भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना होगा। छात्रों को परीक्षा में सफलता के लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता होगी। कार्यालय में कोई नया परिवर्तन आपको आश्चर्य में डाल सकता है। महिला सहकर्मी व अधिकारी आपका सहयोग करते नजर आएंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज भरपूर लाभ होता दिख रहा है और जन समर्थन भी प्राप्त होगा। घर के पुराने अटके हुए कार्यों को पूरा करने का अच्छा मौका मिलेगा, लेकिन आपको अपने आलस्य को बाहर निकलना होगा। संतान के कार्य क्षेत्र में उन्नति करने से आज मन में प्रशंसा रहेगी। नए कार्यों में वैधानिक और तकनीकी पहलुओं पर गंभीरता से विचार करने के उपरांत ही कुछ निर्णय लें। माता की सेवा का भी आज आपको अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को अपने सीनियर्स की मदद की आवश्यकता होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन प्रेम जीवन और रिश्तो के लिए मजबूत रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों ने यदि अभी तक अपने जीवनसाथी को अपने परिवार से नहीं मिलवाया है, तो वह आज मिलवा सकते हैं। यदि परिवार में किसी से कोई मनमुटाव चल रहा था, तो वह आज बातचीत से समाप्त होगा। नौकरी में आज महिला मित्रों के सहयोग से लाभ मिलता दिख रहा है। यदि कोई मामला कार्यक्षेत्र का हो या परिवार का आप अपने उत्तरदायित्व की पूर्ति सफलतापूर्वक करेंगे। संतान के भविष्य की आज थोड़ी चिंता हो सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। व्यापार में आज आपको थोड़ा जोखिम उठाना पड़ेगा, जिसका भविष्य में आपको उत्तम लाभ होगा। नौकरी में आज आपको प्रमोशन मिलने के योग बनते दिख रहे हैं। कार्य क्षेत्र में आज आपके सुझाव का स्वागत होगा और आपकी बातों से सहयोगी भी आप का समर्थन करेंगे। आज घर की कुछ आवश्यक वस्तुओं के लिए खरीदारी कर सकते हैं, लेकिन आपको अपनी जेब का ख्याल रखना होगा। छोटी दूरी की यात्राएं लाभकारी होंगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

यदि आप नौकरी करते हैं, तो आपको अपने सभी कार्यों को सही से पूरा करना होगा, नहीं तो आपका कोई सहयोगी आपके खिलाफ शिकायत कर सकता है। यदि आज आप से कोई धन उधार मांगे, तो कदापि न दें, नही तो उसके वापस आने की संभावना बहुत कम है। आज आपके घर उपयोग में कोई जरूरी वस्तु खराब हो सकती है, इससे सुख-सुविधाओं में बांघा आ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग आज आपको मानसिक शांति प्रदान करेगा। कोई पुराना मित्र या रिश्तेदार अचानक से आपके सामने आकर खड़ा हो सकता है। दैनिक व्यापारियों के लिए आज नगदी की समस्या आ सकती हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। छात्रों के आर्थिक अवरोध दूर होंगे और उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा। राजनीति में भाग लेने के भी आज योग बन रहे है, जिसमें आप को लोगों का समर्थन भी मिलेगा। कार्यक्षेत्र में काम की प्रतिस्पर्धा में प्रतिद्वंदी आप से पीछे रह जाएंगे, लेकिन आज आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा, नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज पुण्य कार्यों पर भी कुछ धन खर्च हो सकता है। आज यदि आप किसी मित्र की लंबे समय से मुलाकात के बारे में सोच रहे थे, तो वह आज पूरी हो सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपकी संपत्ति में भी वृद्धि होती दिख रही है और ननिहाल पक्ष से भी मान सम्मान मिलेगा। यदि आज किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उसके लिए जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। परिवार के बच्चों के साथ आज अच्छा समय व्यतीत होगा, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में भी धन लाभ के भरपूर योग बनते दिख रहे हैं और पूर्व में किए गए निवेश से भी आज आपको लाभ मिल सकता है। नौकरी से जुड़े जातकों के कार्यालय में आज कुछ शत्रु चुगली कर सकते हैं, जिससे सायंकाल के समय परेशानी हो सकती है।

spot_img

Related articles:

6 और 7 को सिनेमाघरों में 50% की छूट, शर्त बस इतनी सी…

Patna : 6 नवंबर को वोट डालने वालों के...

लातेहार में अफरा-तफरी, एक साथ 35 बच्चे…

Latehar : लातेहार में जतरा मेले की रौनक अचानक...

30 की हो गई हैं? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

Kohramlive : 30 की उम्र के बाद महिलाओं के...

PM मोदी ने सांसदों को दिया तोहफा

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह नई...

CM के इस पोस्ट के बाद बिहार में टीचर हुये गदगद… जानें

Bihar : बिहार के हज़ारों शिक्षकों को आज बड़ी...