Valentine’s Day : दिलचस्प है इन हस्तियों की प्रेम कहानी…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

वैलेंटाइन डे हर लव बर्ड के लिए खास है। वैसे तो प्यार का इजहार करने के लिए किसी एक विशेष दिन की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए लेकिन लव बर्ड्स को स्पेशल महसूस कराने के लिए ये दिन काफी उपयुक्त माना जाता है। लेकिन आज हम आपको उन चुनिंदा हस्तियों के बारे में बताएंगे जिनका प्यार दुनिया के लिए मिसाल बन गया। तमाम कठिनाइयों के बावजूद इन जोड़ों ने अपनी मोहब्बत को कुर्बान नहीं होने दिया।

इंदिरा गांधी और फिरोज गांधी

भारतीय राजनीति में इंदिरा और फिरोज गांधी की प्रेम कहानी काफी चर्चित रही। आजादी की लड़ाई के दौरान इंदिरा का मां कमला नेहरू एक कॉलेज के बाहर धरना दे रही थीं, तभी उन्हें चक्कर आ गए और वो बेहोश हो गईं। उस समय फिरोज गांधी ने उनकी खूब ख्याल रखा । कमला नेहरू की तबीयत पूछने के लिए फिरोज बार-बार उनसे मुलाकात  करते थे , इस दौरान इंदिरा और फिरोज के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थी। फिरोज और इंदिरा की शादी साल 1942 में हुई लेकिन जवाहर लाल नेहरू दोनों की शादी के खिलाफ थे। हालांकि महात्मा गांधी के हस्तक्षेप के बाद ये शादी हुई।

प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा

प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा की प्रेम कहानी भी गांधी परिवार की चर्चित प्रेम कहानियों में से एक है। रॉबर्ट वाड्रा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वो प्रियंका गांधी की सादगी पर फिदा थे और उन्हें लगता था कि प्रियंका गांधी भी उनमें दिलचस्पी रखती हैं। दोनों में काफी बातचीत होने लगी और प्यार हुआ। बताया जाता है कि जब रॉबर्ट ने प्रियंका गांधी से शादी करने का फैसला अपने परिवार वालों के सामने रखा तो उनके पिता इससे नाखुश दिखाई दिए लेकिन बाद में शादी के लिए मान गए। 1997 में दोनों ने एक-दूसरे से शादी कर ली थी।

सचिन तेंदुलकर और अंजली

सचिन तेंदुलर के क्रिकेट करियर की तरह उनकी लवस्टोरी भी दिलचस्प है। सचिन और अंजली के बीच ‘लव एट फर्स्ट साइट’ हुआ । मुंबई इंटरनेशन की एयरपोर्ट पर दोनों ने पहली बार एक-दूसरे को देखा था । सचिन और अंजली के बीच ‘लव एट फर्स्ट साइट’ हुआ। 1990 में सचिन अपने पहले क्रिकेटिंग टूर से लौट रहे थे और अंजली अपनी मां को रिसीव करने आई थीं।  इसके बाद सचिन और अंजली एक कॉमन फ्रेंड के घर पर मिले। दोनों ने पांच साल डेट की। अंजली सचिन से 6 साल बड़ी हैं और पेशे से डॉक्टर थीं. 1995 में दोनों ने शादी कर ली और उसके बाद से ही साथ हैं। दोनों ने पांच साल डेट की। अंजली सचिन से 6 साल बड़ी हैं और पेशे से डॉक्टर थीं. 1995 में दोनों ने शादी कर ली और उसके बाद से ही साथ हैं।

अखिलेश यादव और डिंपल

अखिलेश और डिंपल की प्रेम कहानी काफी सामान्य और दिलचस्प थी। दोनों की पसंद एक-दूसरे से बहुत अलग थी लेकिन इसके बाद भी दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे। अखिलेश यादव ऑस्ट्रेलिया से पढ़ाई करके लौटे ही थे कि उनकी मुलाकात डिंपल से हुई। उस समय अखिलेश की उम्र 25 साल थी और डिंपल की 21 साल। अखिलेश को फुटबॉल का शौक था और डिंपल को घुड़सवारी का। हालांकि मुलायम सिंह यादव को यह रिश्ता मंजूर नहीं थी। ऐसा माना जाता है कि इन दोनों की शादी में अमर सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 1999 में अखिलेश और डिंपल यादव शादी के बंधन में बंध गए थे।

रोहित शर्मा और ऋतिका सजदेह

पत्नी बनने से पहले ऋतिका, रोहित शर्मा की मैनेजर हुआ करती थी। ये दोनों छह साल से एक-दूसरे को जानते थे। रोहित के साथ-साथ ऋतिका, युवराज सिंह की भी मैनेजर थी। रोहित और ऋतिका पहले दोस्त बने और फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई। रोहित ने फिल्मी तरीके से ऋतिका को शादी के लिए प्रपोज किया था और उसी जगह प्रपोज किया था, जो उनके जीवन में काफी मायने रखती है। रोहित शर्मा ने बोरिवल स्पोर्ट्स क्लब में ऋतिका के सामने अपने प्यार का इजहार किया, इसी जगह पर रोहित ने 11 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था।

शाहरुख खान और गौरी

शाहरुख खान और गौरी की प्रेम कहानी आने वाली कई पीढ़ियों के लिए किसी मिसाल से कम नहीं है। शाहरुख और गौरी अपनी कहानी से यही संदेश देते हैं कि जिंदगी में एक बार जिसका हाथ पकड़ लिया, फिर छोड़ना नहीं चाहिए। हालांकि शाहरुख खान के लिए गौरी के परिवार वालों को मनाना किसी टेढ़ी खीर से कम नहीं था। गौरी के घरवाले शाहरुख के साथ उनके रिश्ते से खुश नहीं थे। यहां तक कि गौरी ने झूठ बोलकर अपने घरवालों से शाहरुख को मिलवाया था। गौरी ने शाहरुख को हिंदू बताया और उनका नाम अभिनव बताया। छह साल की लंबी कोशिश के बाद आखिरकार गौरी के परिवार वाले मान गए और 1991 में दोनों ने शादी कर ली। 

सौरव गांगुली और डोना

सौरव गांगुली और डोना की लवस्टोरी किसी हिंदी फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं है। सौरव और डोना पड़ोसी थे. दोनों बचपन से बहुत दोस्त रहे हैं। हालांकि दोनों परिवारों के बीच रिश्ते अच्छे नहीं थे। इंग्लैंड में अपने करियर का पहला टेस्ट मैच खेलने के लिए जा रहे गांगुली ने जाने से पहले डोना को प्रपोज किया था। डोना ने भी हां कर दी। लेकिन दोनों परिवार वालों को इस रिश्ते से ऐतराज था। 12 अगस्त 1996 को दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली।  कुछ समय तक मनमुटाव के बाद दोनों परिवारों ने 21 फरवरी 1997 को पूरे रीति-रिवाज से दोनों की शादी करवाई।  

महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी रावत की प्रेम कहानी, धोनी के व्यक्तित्व की तरह काफी ‘कूल’ थी। धोनी और साक्षी की मुलाकात कोलकाता में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए टेस्ट मैच के दौरान हुई थी। साक्षी रावत उस समय ताज होटल में इंटर्नशिप कर रही थीं और धोनी उसी होटल में रुके थे। यहीं पर दोनों ने एक-दूसरे के फोन नंबर लिए थे और दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई थी। साक्षी और धोनी के पिता एक ही कंपनी में काम करते थे। रिटायरमेंट के बाद साक्षी के पिता अपने परिवार के साथ देहरादून शिफ्ट हो गए और धोनी का परिवार रांची में ही बस गया। साल 2010 में दोनों ने देहरादून के पास एक रिजॉर्ट में शादी की थी।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

किसानों के लिये बेहतर मौका… जानें

Kohramlive : किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिहाज...

अनन्या के शेयर की ये तस्वीरें, फैंस बोले बेहद क्यूट…

 Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अक्सर अपने फैंस...

अवनीत कौर ने शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : सोशल मीडिया सेंसेशन अवनीत कौर ने अपने...

कृति सेनन ने इंस्टा पर शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन आये दिन चर्चा...

जैकलीन ने गोल्डन आउटफिट में बिखेरा जलवा…

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज पहली बार कान्स...