spot_img

1 जनवरी से बदल जायेंगे, ये 7 बड़े नियम, सुकून चाहते तो आखिरी मौका…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : साल 2025 अब विदाई की देहरी पर खड़ा है। लेकिन याद रखिए, 31 दिसंबर केवल साल का आखिरी दिन नहीं, यह आपकी जेब, बैंक खाते और टैक्स प्लानिंग के लिये सबसे बड़ी डेडलाइन है। जैसे ही 31 दिसंबर की रात घड़ी 12 बजायेगी, वैसे ही 1 जनवरी 2026 की सुबह आम आदमी के लिये नये नियम, नई शर्तें और नई सख्ती लेकर दस्तक देगी। अगर यह डेट चूक हुई तो तो पेनल्टी, रुकती सेवायें और बिगड़ता क्रेडिट स्कोर आपका इंतजार कर रहा है। 1 जनवरी 2026 से क्रेडिट स्कोर साप्ताहिक अपडेट होगा। EMI या क्रेडिट कार्ड में एक दिन की देरी भी भारी पड़ेगी। समय पर भुगतान करने पर फटाफट बेहतर स्कोर होगा, वहीं आसान तरीके से लोन मिलेगा। छोटी बचत करने वालों के लिये चेतावनी लेकर नया साल आयेगी। RBI ने रेपो रेट 5.25% कर दिया है। 1 जनवरी से स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स की ब्याज दर घट सकती है। तय समय पर ITR नहीं भरने पर महंगा पड़ेगा।  FY 2024-25 के लिये 31 दिसंबर आखिरी मौका है। इसके बाद केवल ITR-U, भारी जुर्माने के साथ भरा जा सकेगा। 12 महीने देरी पर  25% एक्स्ट्रा टैक्स, 24 महीने पर 50%, और ज्यादा देरी पर 60–70% तक जुर्माना देना होगा। 1 जनवरी से कड़ा KYC नियम लागू हो जायेगा। मोबाइल नंबर वेरिफिकेशन और सिक्योरिटी लेयर बढ़ेगी। गूगल पे, फोन पे, व्हाट्सएप सब पर असर पड़ेगा। KYC अधूरी रहने पर ट्रांजेक्शन अटक सकती है। 1 जनवरी से PAN निष्क्रिय हो सकता है, वहीं, टैक्स रिफंड अटकेगा। बैंक, म्यूचुअल फंड, शेयर बाजार सब ठप हो जायेगा। 1 जनवरी को LPG, CNG और ATF के नये रेट लागू होंगे।

Related articles:

IDBI बैंक ने IIIT रांची को दिया अत्याधुनिक एम्बुलेंस…

छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुये IDBI Bank ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत IIIT (Indian Institute of Information

ईद और रामनवमी को लेकर पुलिस अलर्ट…

आगामी ईद और रामनवमी को लेकर हजारीबाग में उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बोकारो जोनल IG सुनील भास्कर ने की। बैठक

रांची की बेकन फैक्ट्री के पुनरुद्धार की दिशा में बड़ा कदम… जानें

Ranchi : झारखंड में मांस प्रसंस्करण उद्योग को नई...

CM हेमंत सोरेन से AJP अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई की मुलाकात…

झारखंड के CM हेमंत सोरेन से गुरुवार को असम जातीय परिषद (AJP) के अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई।

हेमंत सरकार के बड़े फैसले: 23 जिलों में बनेंगे आधुनिक पुस्तकालय, कई कॉलेजों को नये भवन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, शिक्षा व्यवस्था के विस्तार और प्रशासनिक सुधार से जुड़े कई