spot_img

नये साल से इन IPS अफसरों की सैलरी में छलांग…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : नया साल झारखंड कैडर के कई IPS अफसरों के लिये खुशखबरी लेकर आयेगा। 1 जनवरी 2026 से भारतीय पुलिस सेवा के 6 वरिष्ठ अधिकारियों को सेलेक्शन ग्रेड (लेवल-13 पे मैट्रिक्स) में प्रोन्नति दी गई है। इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। प्रोफार्मा प्रोन्नति पाने वाले IPS अधिकारियों में हरिलाल चौहान, अंशुमान कुमार, प्रशांत आनंद, प्रियंका मीना शामिल हैं। इन सभी को भारतीय पुलिस सेवा (वेतन) नियमावली, 2016 के नियम 8(5) एवं 8(6) के तहत प्रोफार्मा प्रोन्नति प्रदान की गई है। नियमित प्रोन्नति पाने वाले अधिकारी में 2013 बैच के हृदीप पी. जनार्दनन एवं निधि द्विवेदी शामिल हैं। इन दोनों अधिकारियों को भी सेलेक्शन ग्रेड वेतनमान (Level-13) में नियमित रूप से प्रोन्नत किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रोन्नति के बाद भी अधिकारियों का वर्तमान पदस्थापन प्रभावित नहीं होगा।

वेतन निर्धारण का विकल्प

प्रोन्नत सभी अधिकारी FR 22(1)(a)(2) के तहत यह विकल्प ले सकते हैं कि वेतन का निर्धारण पुराने पद की अगली वेतन वृद्धि की तिथि से किया जाये। इसके लिये उन्हें एक महीने के भीतर विकल्प देना होगा। यह अधिसूचना झारखंड के राज्यपाल के आदेश से अवर सचिव अजीत कुमार सिंह द्वारा जारी की गई है।

Related articles:

IDBI बैंक ने IIIT रांची को दिया अत्याधुनिक एम्बुलेंस…

छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुये IDBI Bank ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत IIIT (Indian Institute of Information

ईद और रामनवमी को लेकर पुलिस अलर्ट…

आगामी ईद और रामनवमी को लेकर हजारीबाग में उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बोकारो जोनल IG सुनील भास्कर ने की। बैठक

रांची की बेकन फैक्ट्री के पुनरुद्धार की दिशा में बड़ा कदम… जानें

Ranchi : झारखंड में मांस प्रसंस्करण उद्योग को नई...

CM हेमंत सोरेन से AJP अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई की मुलाकात…

झारखंड के CM हेमंत सोरेन से गुरुवार को असम जातीय परिषद (AJP) के अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई।

हेमंत सरकार के बड़े फैसले: 23 जिलों में बनेंगे आधुनिक पुस्तकालय, कई कॉलेजों को नये भवन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, शिक्षा व्यवस्था के विस्तार और प्रशासनिक सुधार से जुड़े कई