UP : यूपी के अमरोहा की गलियों में शनिवार की रात बारात के गीत गूंज रहे थे। रोशनी से जगमग मैरिज हॉल में मेहमान झूम रहे थे। किसी ने नहीं सोचा था कि यह खुशी की रात इतनी जल्द खामोश हो जायेगी। निकाह की रस्म पूरी होते ही दूल्हा गुड्डू उर्फ परवेज आलम (38) अपनी नई नवेली दुल्हन सायमा को घर लेकर लौटा, पर किसे पता था कि किस्मत उसे सिर्फ इतना वक्त ही देगी। रात करीब दो बजे अचानक गुड्डू की तबीयत बिगड़ी। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, फिर दूसरे और आखिर मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक घंटे पहले जो दूल्हा सजे हुये जोड़े में था, अब वही सफेद कपड़ों में लिपटा हुआ था। सायमा, जिसने अभी-अभी अपने जीवन की नई शुरुआत की थी, खबर सुनते ही बेहोश होकर गिर पड़ी। शादी का मंडप सिसकियों से भर गया। वलीमे की तैयारियां अब शोक में बदल चुकी थीं। मोहल्ले में सन्नाटा है। लोग अब भी यकीन नहीं कर पा रहे कि जो मुस्कुराता चेहरा कल तक सबके बीच था, वो आज मिट्टी में समा गया। परिजनों ने बिना किसी पुलिस कार्रवाई के ही शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
इसे भी पढ़े : राजधानी रांची में एक लड़की को मा’री गो’ली…
इसे भी पढ़े : जब सरकार पहुंचेगी गांव के आंगन तक…
इसे भी पढ़े : बिहार में शोर को विराम, लोकतंत्र का अगला इम्तिहान 11 को…




