Kohramlive desk : यूजर्स को चैट का बेहतर अनुभव देने के लिए मैसेजिंग ऐप (WhatsApp) कई नए फीचर लेकर आता रहता है। WhatsApp ऐसे ही तीन नए फीचर को रोलआउट कर रहा है। इन फीचर्स के आने से वॉट्सऐप ग्रुप को सीक्रेटली छोड़ने वाले मेंबर्स के बारे में भी पता चल जाएगा। इसके अलावा कंपनी एक और खास फीचर पर काम कर रही है, जो यूजर्स को डिसअपियरिंग मेसेजेस को एक्सपायर होने के बाद भी देखने की सुविधा देगा। आइए जानते हैं डीटेल।
ग्रुप के Past मेंबर्स का चलेगा पता
वॉट्सऐप अपने ग्लोबल यूजर्स के लिए Past Participants नाम के फीचर पर भी काम कर रहा है। इस फीचर के आने से ग्रुप मेंबर्स यह जान सकेंगे कि पिछले 60 दिनों में कौन से मेंबर्स ने चोरी-छुपे ग्रुप को छोड़ा है। यह फीचर ग्रुप के नए मेंबर्स को यह बता देगा कि उनके ग्रुप जॉइन करने से पहले किन लोगों ने ग्रुप को छोड़ा है। फीचर iOS के लिए वॉट्सऐप बीटा वर्जन नंबर 22.16.0.70 में उपलब्ध करा दिया गया है।
सेव कर पाएंगे डिसअपियरिंग मेसेज
वॉट्सऐप आजकल डिसअपियरिंग मेसेजेस के एक्सपायर होने के बाद भी उन्हें सेव रखने के फीचर पर काम कर रहा है। इन मेसेज को सेव रखने के लिए वॉट्सऐप में Kept Messages नाम का एक नया सेक्शन मिलेगा। वॉट्सऐप का यह फीचर शुरुआत में ग्रुप चैट्स के लिए आ सकता है। केप्ट मेसेज सेक्शन को ग्रुप के सभी मेंबर ऐक्सेस कर सकेंगे। खास बात है कि ग्रुप ऐडमिन यह तय कर सकते हैं कि इस सेक्शन के मेसेज को ग्रुप के कौन से मेंबर्स ऐक्सेस कर सकते हैं और कौन नहीं। कंपनी इस फीचर को आने वाले दिनों में वॉट्सऐप डेस्कटॉप बीटा के लिए रोलआउट कर सकती है।
Unread Messages के लिए फिल्टर
यह फीचर उन यूजर्स के काफी काम कि हैं। जिनका वॉट्सऐप ढेर सारे मेसेजेस से भर जाता है। मेसेजेस की भीड़ में कई बार जरूरी मेसेज मिस हो जाते हैं। इसी समस्या को दूर करने के लिए वॉट्सऐप यूजर्स के लिए इस फीचर को लाने की तैयारी कर रहा है। फीचर के आने के बाद यूजर नए मेसेज वाले चैट्स को फिल्टर कर सकेंगे। इसमें यूजर को सभी unread chats को पढ़ने की भी सुविधा मिलेगी। कंपनी ने कुछ दिन पहले ही इसे वॉट्सऐप ऐंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.22.16.14 के लिए रोलआउट किया है।
इसे भी पढ़ें : MS Dhoni को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, 150 करोड़ रुपये का मामला




