spot_img

डिलीवरी ब्वॉय के का’तिल की बहन ने खोला बड़ा राज… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : लखनऊ में डिलीवरी ब्वॉय भरत कुमार प्रजापति का असली कातिल अपनी बहन के सामने ही डेड बॉडी को बैग में भरकर कार से ले गया था। इस पाप में गजानन दुबे उर्फ राज का साथ उसके एक दोस्त आकाश शर्मा ने दिया। करीब 1 लाख रुपये के दो कीमती मोबाईल फोन लूटने के चक्कर में डिलीवरी ब्वॉय की नृशंस हत्या कर दी गई। लैपटॉप के चार्जर की केबल से उसका गला घोंट दिया गया था। जांच से खुलासा हुआ कि असली गुनहगार गजानन की बहन की भूमिका वारदात में नहीं है। इसलिए उसको सरकारी गवाह बना लिया गया है। यह सनसनीखेज वारदात लखनऊ के चिनहट में हुई। पुलिस ने गिरफ्तार आकाश वर्मा के पास से डिलीवरी ब्वॉय के मोबाइल फोन और लूटे गये फोन बरामद कर लिये हैं।

अबतक के अनुसंधान में जो बातें सामने आई है, उसके अनुसार चिनहट में रहनेवाले गजानन दुबे ने अपने पड़ोसी हिमांशु कनौजिया के मार्फत एक लाख रुपये के दो मोबाइल ऑनलाइन ऑर्डर किये थे। बीते 24 सितंबर की दोपहर डिलीवरी ब्वॉय भरत कुमार मोबाइल डिलीवरी करने पहुंचा था। तभी गजानन, भरत को खींचकर घर के अंदर ले गया और उसकी नृशंस हत्या कर दी। आशंका है कि भरत के कई टुकड़े कर उसकी लाश को उसी के बैग में भर एक नहर में फेंक दी। फरार गजानन की खोज में पुलिस की अलग-अलग तीन टीम लगाई गई है।

साजिश में शामिल नहीं थी बहन

जिस घर में इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया गया, उस किराये के घर में गजानन अपनी बहन के साथ रहता था। उसकी बहन एक मेडिकल स्टोर में काम करती है। घटना के रोज वह अपने काम पर थी। जब वह घर पहुंची थी तब तक उसका भाई डिलीवरी ब्वॉय भरत की हत्या कर शव बैग में रख चुके थे। उसकी बहन ने पुलिस को बताया कि शाम को जब वह घर पहुंची थी तो बैग को गजानन व आकाश मिलकर घर से बाहर ले जा रहे थे। बैग को कार में रखकर चले गये थे। जांच में सामने आया कि गजानन की बहन की भूमिका वारदात में नहीं है। इसलिए उसको गवाह बनाया है। खबर है कि गजानन ने एक साजिश के तहत हिमांशु से मोबाइल ऑर्डर कराया था, ताकि वह बच जाये और हिमांशु फंस जाये। इस बिंदु पर पुलिस गहराई से तहकीकात कर रही है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ईशान किशन का बड़ा धमाका…

Kohramlive : भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने ICC...

पहले ही दिन सोना-चांदी हुआ धड़ाम…

Kohramlive : जुलाई की शुरुआत के साथ ही सर्राफा...

CBI का बड़ा एक्शन, IPS दीपक गहलावत अरेस्ट

Kohramlive : CBI ने हरियाणा कैडर के 2012 बैच...

सब-रजिस्ट्रार ह’त्याकांड में 7 अरेस्ट…

Ramgarh : रामगढ़ के मांडू थाना क्षेत्र के बलसगरा गांव...

भाजपा ने किया जमशेदपुर बंद का ऐलान…

Ranchi : करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड को...