spot_img

बुंडू अनुमंडल कार्यालय का घेराव इस रोज तय…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : नगर निकाय चुनाव की मांग को लेकर भाजपा ने अब खुलकर मोर्चा खोल दिया है। 5 जनवरी को अनुमंडल कार्यालय बुंडू के घेराव को लेकर राधारानी मंदिर प्रांगण में तैयारी बैठक आज हुई। बैठक की अध्यक्षता बुंडू नगर मंडल अध्यक्ष सुबोध मुखर्जी ने की, वहीं, संचालन भाजयुमो जिलाध्यक्ष विवेक जायसवाल ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद राज्यसभा सांसद सह भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने कहा कि “नगर निकाय बिना जनप्रतिनिधि, अफसरशाही बेलगाम” है। डॉ. प्रदीप वर्मा ने सरकार पर सीधा हमला बोलते हुये कहा कि पार्षद, मेयर नहीं, इसलिये अफसरशाही हावी है। मनमानी और भ्रष्टाचार चरम पर है उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड सरकार भाजपा से डरकर जानबूझकर नगर निकाय चुनाव नहीं करा रही है। डॉ. वर्मा ने दो टूक कहा कि “दलीय आधार पर नगर निकाय चुनाव होंगे, तभी लोकतंत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही लौटेगी।” विशिष्ट अतिथि भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर धरना-प्रदर्शन को ऐतिहासिक बनाने की अपील की। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर वार्ड के प्रभारी भी नियुक्त किये गये। बैठक को वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश उरांव ने भी संबोधित किया और आंदोलन को मजबूती देने की बात कही। मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रंजीत लाहेरी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह मुंडा, पूर्व मंडल अध्यक्ष आलोक दास, मेघनाथ महतो, अंबुज रजक, खगेश महतो, सुभाष महतो, महावीर सोनी, कालीचरण मुंडा, पूर्व मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र नाथ महतो, बंटी चौधरी, कैलाश हलवाई सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related articles:

IDBI बैंक ने IIIT रांची को दिया अत्याधुनिक एम्बुलेंस…

छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुये IDBI Bank ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत IIIT (Indian Institute of Information

ईद और रामनवमी को लेकर पुलिस अलर्ट…

आगामी ईद और रामनवमी को लेकर हजारीबाग में उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बोकारो जोनल IG सुनील भास्कर ने की। बैठक

रांची की बेकन फैक्ट्री के पुनरुद्धार की दिशा में बड़ा कदम… जानें

Ranchi : झारखंड में मांस प्रसंस्करण उद्योग को नई...

CM हेमंत सोरेन से AJP अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई की मुलाकात…

झारखंड के CM हेमंत सोरेन से गुरुवार को असम जातीय परिषद (AJP) के अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई।

हेमंत सरकार के बड़े फैसले: 23 जिलों में बनेंगे आधुनिक पुस्तकालय, कई कॉलेजों को नये भवन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, शिक्षा व्यवस्था के विस्तार और प्रशासनिक सुधार से जुड़े कई