spot_img

ओझा-गुनी करने वाले की क’टी गर्दन जंगल में मिली…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu : पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के डबरा इलाके के रहने वाले 65 साल के पचू मोची की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। पचू मोची बीते बुधवार से लापता थे। गुरुवार को गांव से करीब ढाई किलोमीटर दूर जंगल में उनका शव बरामद हुआ। इस पूरे मामले की सूचना गांव के चौकीदार ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही लेस्लीगंज के थानेदार उत्तम कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार पचू मोची की गला काटकर हत्या की गई है। हालांकि घटनास्थल पर खून के निशान बेहद कम मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या कहीं और कर शव जंगल में फेंका गया। पुलिस को शक है कि हत्या के पीछे अंधविश्वास या ओझा-गुनी से जुड़ा विवाद हो सकता है। पचू मोची ओझा-गुनी का काम करता था, इसी बिंदु को ध्यान में रखकर पुलिस कई पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पहले पुलिस को यह बताया गया कि ठंड से मौत हुई है, जो जांच में गलत निकली। हत्या किसने और क्यों की, इसका पता अबतक पुलिस के नहीं चल पाया है।

Related articles:

IDBI बैंक ने IIIT रांची को दिया अत्याधुनिक एम्बुलेंस…

छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुये IDBI Bank ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत IIIT (Indian Institute of Information

ईद और रामनवमी को लेकर पुलिस अलर्ट…

आगामी ईद और रामनवमी को लेकर हजारीबाग में उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बोकारो जोनल IG सुनील भास्कर ने की। बैठक

रांची की बेकन फैक्ट्री के पुनरुद्धार की दिशा में बड़ा कदम… जानें

Ranchi : झारखंड में मांस प्रसंस्करण उद्योग को नई...

CM हेमंत सोरेन से AJP अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई की मुलाकात…

झारखंड के CM हेमंत सोरेन से गुरुवार को असम जातीय परिषद (AJP) के अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई।

हेमंत सरकार के बड़े फैसले: 23 जिलों में बनेंगे आधुनिक पुस्तकालय, कई कॉलेजों को नये भवन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, शिक्षा व्यवस्था के विस्तार और प्रशासनिक सुधार से जुड़े कई