West Bengal : रेलवे स्टेशन पर आम दिनों की तरह चेकिंग चल रही थी। यात्री अपने-अपने गंतव्य की ओर जाने की तैयारी में थे। तभी प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर पुलिस की नजर एक संदिग्ध युवक पर पड़ी। उसके पास कुछ बैग थे। पुलिस ने जब बैगों की तलाशी ली, तो अंदर रखी नकदी देखकर अधिकारियों के भी होश उड़ गये। बैग में एक-दो लाख नहीं, बल्कि पूरे 1 करोड़ 40 लाख रुपये नकद भरे हुये थे। यह मामला पश्चिम बंगाल के खड़गपुर रेलवे स्टेशन का है। यहां GRP की रूटीन जांच के दौरान इतनी बड़ी रकम बरामद होने से स्टेशन पर तहलका मच गया। खबर है कि गिरफ्तार युवक हावड़ा का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि वह टाटानगर से जनशताब्दी एक्सप्रेस में सफर करने वाला था। इसी दौरान खड़गपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर पुलिस ने उसे संदिग्ध हालत में पकड़ा।
पश्चिम बंगाल के खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर GRP ने एक यात्री के पास से 1.40 करोड़ रुपये का बेहिसाब कैश बरामद किया है, बताओ @grok ये पैसा हवाई चप्पल पहनने वाला का होगा या फिर कोई नेता मंत्री सांसद विधायक या अधिकारी का..!? https://t.co/mQbVuB5mJV
— Rahul Kumar (@rahulku72863611) November 4, 2026









