नर्स ने मर चुके मरीज के साथ की ऐसी हरकत…देखें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : नर्स का काम अस्पताल में मरीज की देखभाल करना होता है। 46 साल की एक नर्स ने चुपके से मरीज के खाते से 3 करोड़ रुपये से अधिक कैश अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लिया। जिस वक्त नर्स ने ये हरकत की, उस समय मरीज की मौत हो चुकी थी।  बाद में मृत मरीज के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने नर्स को गिरफ्तार कर लिया।  मामला थाईलैंड का है।  Thethaiger.com की रिपोर्ट के मुताबिक, 46 साल की नर्स का नाम सतांग थोंग्रामफान है।  सतांग पर आरोप है कि उसने मृत मरीज का मोबाइल चुराकर उसके खाते से ऑनलाइन 3 करोड़ 44 लाख रुपये अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लिए।  नर्स ने बैंकिंग ऐप के जरिए रुपये ट्रांसफर किए थे।

मृतक के बेटे ने की शिकायत

जब इसकी खबर मरीज के 31 साल के बेटे पतिवत थायसोम को हुई तो उसने पुलिस से नर्स की शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने नर्स सतांग को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।  थायसोम ने बताया कि उसके 56 साल के पिता बैंक में काम करते थे। वो उन्हें कैंसर के इलाज के लिए अस्पताल ले गया था। इलाज के दौरान ही 9 अगस्त को उनका निधन हो गया।  मौत के बाद पिता का मोबाइल अस्पताल से चोरी हो गया। बाद में पता लगा कि खाते से रुपये भी गायब थे।

नर्स के घर से मिला भारी मात्रा में कैश 

शक के आधार पर थायसोम ने सतांग के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।  शिकायत मिलने के जब पुलिस सतांग के घर जांच करने पहुंची तो हैरान रह गई।  पुलिस को उसके घर से 50 लाख रुपये कैश, गोल्ड, एक कार बरामद हुई।  ये कार मृत मरीज की थी।  इसके अलावा 6 मोबाइल फोन और 6 बैंक पासबुक भी मिली।  साथ ही घर के अंदर खड़ी एक अन्य कार से भी बड़ी मात्रा में कैश बरामद हुआ।  जिसके बाद पुलिस ने सतांग को गिरफ्तार कर लिया।  पूछताछ में उसने मरीज का मोबाइल चोरी करने से इनकार कर दिया।  नर्स सतांग ने जांच अधिकारियों से कहा कि वह केवल मरीज के निर्देशों का पालन कर रही थी। नर्स का कहना था कि मरीज ने खुद पैसे निकालने के लिए कहा था। उसने मरीज के बैंक ऐप से 17 ट्रांजेक्शन के जरिए 2 करोड़ से अधिक कैश निकाला था।  हाल ही में नर्स को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।  उसके खिलाफ कोर्ट में केस चल रहा है। अगर आरोप सही साबित हुए तो उसे कम से कम 5 साल की जेल हो सकती है।  साथ ही जुर्माना भी भरना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें : कुलक्षणी बहन ने भाई को मार घर के कमरे में ही कर दिया दफन… देखें क्यों

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पेट्रोल-डीजल और LPG को लेकर बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी फिर वायरल…

Kohramlive : ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते...

Deepika Padukone : रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने दी खुशखबरी…

प्यार, भरोसे और साथ की मिसाल बने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है,

Akshaya Tritiya 2026 : अक्षय तृतीया पर महासंयोग, आज इनपर बरसेगी असीम कृपा…

वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि… यानी अक्षय तृतीया(Akshaya Tritiya), जिसे सनातन परंपरा में कभी न खत्म होने वाले पुण्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस बार 19 अप्रैल, रविवार को यह पर्व ऐसे शुभ संयोगों

Jubin Nautiyal : चुपके से रचाई शादी, फैंस बोले, दिल खुश हो गया…

अपनी आवाज से दिलों को छू लेने वाले, हर दर्द को गीत बना देने वाले सिंगर जुबिन नौटियाल(Jubin Nautiyal) अब अपनी