Hazaribagh : जंगल के रास्ते मजदूरों को लाने जा रहे दो लोगों का अपहरण, फिरौती की मांग और चितकबरी वर्दी पहनकर वारदात को अंजाम देने का मामला हजारीबाग में चर्चा में है। टाटीझरिया पुलिस ने इस मामले में तीसरे आरोपी रामलाल मरांडी को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर अपहरण में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और घटना के समय पहनी गयी चितकबरी वर्दी भी बरामद की गयी है।
पुलिस के मुताबिक, बीते 9 सितंबर की शाम पानीमाको जंगल से पंचम महतो और उनके साथ काम करने वाले फीटर रामलाल हंसदा का हथियार के बल पर अपहरण किया गया था। आरोपियों ने फिरौती मांगी। अगले दिन सुबह दो लाख रुपये लेने के बाद दोनों को छोड़ दिया गया। इस मामले में पुलिस पहले ही छोटू किस्कू उर्फ घोरला और रामलाल हंसदा को गिरफ्तार कर चुकी थी। अब रामलाल मरांडी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।






