चुनावी सरगर्मी के बीच ‘ज्योति सिंह विवाद’ ने मचाई हलचल

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के आखिरी चरण के बाद अब मैदान से सियासत कोर्ट तक पहुंच गई है। काराकाट विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी ज्योति सिंह, जो भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की पत्नी हैं, उनके खिलाफ चुनाव आयोग ने आचार संहिता उल्लंघन के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसकी पुष्टि बिक्रमगंज के SDO सह निर्वाचन पदाधिकारी प्रभात कुमार ने खुद की। यह कार्रवाई 10 नवंबर की रात बिक्रमगंज स्थित एक होटल में ज्योति सिंह और उनके समर्थकों के रुकने के मामले में की गई है। मामला उस वक्त सुर्खियों में आया जब 10 नवंबर की रात विंध्यवासिनी होटल में बिक्रमगंज पुलिस ने छापेमारी की। बताया जाता है कि ज्योति सिंह अपने 15 से 18 समर्थकों के साथ होटल में ठहरी थीं।

पुलिस और प्रशासनिक टीम जैसे ही वहां पहुंची, कमरों की तलाशी ली गई, लेकिन ज्योति सिंह ने इसे “जानबूझकर की गई कार्रवाई” बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि “बिना महिला कांस्टेबल के मेरे कमरे में तलाशी ली गई। मुझे और मेरे समर्थकों को चार घंटे तक परेशान किया गया।” उधर, प्रशासन का कहना है कि प्रचार अवधि खत्म होने के बाद बाहरी लोगों को विधानसभा क्षेत्र में रुकने की अनुमति नहीं होती। मना करने पर भी ज्योति सिंह और उनके समर्थक होटल में रुके थे। छापेमारी के दौरान प्रशासन ने पाया कि होटल के रजिस्टर में केवल तीन लोगों की एंट्री थी, बाकी समर्थकों का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। यह भी सामने आया कि ज्योति सिंह की तीन में से दो गाड़ियों की अनुमति अवधि समाप्त हो चुकी थी, जबकि तीसरी गाड़ी की अनुमति ली ही नहीं गई थी। जब अधिकारियों ने पूछताछ की तो समर्थकों ने कहा कि वे “बर्थडे पार्टी में शामिल होकर लौटे हैं।” यह जवाब अधिकारियों को संदिग्ध लगा।

”यह साजिश है, मैं निर्दोष हूं”

ज्योति सिंह ने मीडिया से कहा कि मुझे और मेरे परिवार को परेशान किया जा रहा है। मेरे साथ कोई गैरकानूनी काम नहीं हुआ, यह सब साजिश के तहत किया जा रहा है। उनका कहना है कि बिना महिला पुलिसकर्मी के कमरे में प्रवेश गलत था। वहीं प्रशासन का दावा है कि किसी अधिकारी ने महिलाओं के कमरे में प्रवेश नहीं किया, दरवाजे पर ही पूछताछ की गई।

spot_img

Related articles:

Garhwa : गढ़वा में इंसानियत को झकझोर देने वाली वारदात…

गढ़वा(Garhwa) में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक वारदात हुई है। डंडा थाना क्षेत्र में 21 साल की छात्रा के साथ पिस्तौल के दम पर दुष्कर्म और फिर जबरन शादी का ढोंग रचकर सामूहिक रूप

Samrat Chaudhary : राइफल-रिवॉल्वर के शौकीन हैं बिहार के नये ”सम्राट”…

भाजपा के दिग्गज नेता सम्राट चौधरी(Samrat Chaudhary) बुधवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, इसी के साथ उनकी संपत्ति को लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। चुनावी हलफना

Ranchi News : रांची में दो आर्म्स सप्लायर धरे गये, उगले कई राज…

राजधानी रांची(Ranchi) की पुलिस ने मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र से हथियार के साथ दो बदमाशों रुस्तम अंसारी उर्फ सोनू और मो० जैद अंसारी उर्फ अरमान अंसारी को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आर्म्स सप्लायर

एक साथ 41 CO सस्पेंड, संग्राम तेज…

दो महीने से ठप पड़ी राजस्व व्यवस्था पर अब सरकार ने सीधा ‘एक्शन मोड’ ऑन कर दिया है। कर्तव्य में लापरवाही के इल्जाम में एक साथ 41 अंचल अधिकारियों(CO) को निलंबित कर दिया गया है।

Bihar Politics : बिहार में बनेगा नया पावर ट्रायंगल, ये तीन दिग्गज लेंगे शपथ…

बिहार(Bihar) में कल सम्राट चौधरी जब मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, तो उनके साथ केवल दो और चेहरे शपथ ले सकते हैं। मुख्यमंत्री के पद पर सम्राट चौधरी, डिप्टी CM के पद पर जदयू के दिग्गज ने