Latehar : लातेहार SP को सूचना मिली कि जंगल में कुछ लोग एक नई वारदात को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुये हैं। खबर पक्की निकली। जिसके बाद गठित टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुये घटना को अंजाम देने से पहले ही छह कुख्यात अपराधियों को पकड़ लिया। SP कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना पर DSP बालुमाथ के नेतृत्व में छापेमारी दल ने बारियातु थाना क्षेत्र के मनातु रेलवे स्टेशन पास जंगल में घेराबंदी कर रूपेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, विनोद गंझू, बादल गंझू, सुनील यादव और राजगीर गंझू को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो पिस्टल, 28 हजार रुपये लेवी, मजदूरों से लूटे गये मोबाइल और अन्य सामान बरामद हुये। पूछताछ में खुलासा हुआ कि ठेकेदार से वसूली आदेश गंझू के इशारे पर की गई थी। गिरोह का सरगना आदेश गंझू समेत तीन आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
पुलिस अधीक्षक महोदय लातेहार को मिली सूचना के आधार पर बारियातु थाना अंतर्गत मनातु रेलवे स्टेशन जंगल में किसी नई घटना को अंजाम देने आये छः अपराधकर्मी गिरफ्तार उनके पास से एक लोडेड देशी पिस्टल 7.62 mm,एक देशी कट्टा, पाँच जिंदा राउंड 7.62 mm,मोबाईल चार, लेवी का 28500 रु0 बरामद।(1/2) pic.twitter.com/o9GQSbVTMn
— Latehar Police (@LateharPolice) September 27, 2025









