spot_img

रील की सनक में जीजा-साले की भयानक मौ’त, रूह कंपा गई…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : सोशल मीडिया की चमक ने दो घरों के चिराग बुझा दिये। बिहार के बेतिया से रोजी-रोटी की तलाश में हरियाणा आये जीजा-साले रील बनाने के जुनून में ऐसे फंसे कि मौत भी उन्हें खींच ले गई। हरियाणा के झज्जर जिले, दिल्ली सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर रील बनाते वक्त बरेली एक्सप्रेस की चपेट में आने से 18 साल के रोहित कुमार एवं 21 साल के राहुल कुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ट्रेन की रफ्तार इतनी तेज थी कि दोनों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद दोनों युवक हवा में उछलकर पटरी पर गिरे। राहुल का शरीर इस कदर क्षत-विक्षत हुआ कि शव के टुकड़े कई मीटर तक बिखर गये। पुलिस को पांच घंटे तक टॉर्च की रोशनी में शव के हिस्से समेटने पड़े। दोनों युवक बहादुरगढ़ में सैलून चलाकर परिवार का पेट पालते थे। नये साल के मौके पर देर शाम यह कहकर निकले थे कि “खाली समय है, रेलवे ट्रैक पर रील बनाकर तुरंत लौट आयेंगे।” लेकिन यह आखिरी सफर बन गया।शवों की हालत इतनी खराब थी कि परिजनों ने कपड़े और सामान देखकर पहचान की। पोस्टमार्टम नागरिक अस्पताल, बहादुरगढ़ में कराया गया। रोहित दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। पिता का चार साल पहले निधन हो चुका था। बहन की शादी 22 नवंबर को हुई थी। राहुल की शादी नहीं हुई थी। वह हाल ही में बहन की शादी कराकर गांव लौटा था और छह दिन पहले ही हरियाणा पहुंचा था। ये खबर जैसे ही बेतिया के बैरिया थाना क्षेत्र की बथना पंचायत पहुंची पूरा गांव रो पड़ा। मां-बाप, भाई-बहन, रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Related articles:

IDBI बैंक ने IIIT रांची को दिया अत्याधुनिक एम्बुलेंस…

छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुये IDBI Bank ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत IIIT (Indian Institute of Information

ईद और रामनवमी को लेकर पुलिस अलर्ट…

आगामी ईद और रामनवमी को लेकर हजारीबाग में उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बोकारो जोनल IG सुनील भास्कर ने की। बैठक

रांची की बेकन फैक्ट्री के पुनरुद्धार की दिशा में बड़ा कदम… जानें

Ranchi : झारखंड में मांस प्रसंस्करण उद्योग को नई...

CM हेमंत सोरेन से AJP अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई की मुलाकात…

झारखंड के CM हेमंत सोरेन से गुरुवार को असम जातीय परिषद (AJP) के अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई।

हेमंत सरकार के बड़े फैसले: 23 जिलों में बनेंगे आधुनिक पुस्तकालय, कई कॉलेजों को नये भवन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, शिक्षा व्यवस्था के विस्तार और प्रशासनिक सुधार से जुड़े कई