इस साल तीसरी बार खोला गया कांके डैम का फाटक…

Date:

spot_img

Ranchi : राजधानी रांची में लगातार हो रही मानसूनी बारिश का असर कांके डैम पर भी दिखने लगा है। जलस्तर क्षमता से ऊपर पहुंचने के बाद डैम का एक फाटक 4 इंच खोल दिया गया है। इस सीजन में यह तीसरी बार है, जब कांके डैम का गेट खोला गया है। इससे पहले निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को अलर्ट कर पानी के बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की हिदायत दी गई है। डैम के केमिस्ट विकास ने मीडिया को बताया कि लगातार बारिश के कारण बीते 31 अगस्त की रात करीब 11 बजे एक फाटक 4 इंच खोला गया। उन्होंने बताया कि बारिश जारी रही तो जरूरत पड़ने पर दूसरा फाटक भी खोला जा सकता है। कांके डैम की जलधारण क्षमता 28 फीट बताई गई है। इससे पहले 14 अगस्त को डैम का गेट 6 इंच खोला गया था। लगातार बारिश के कारण जलस्तर बढ़ने से इस बार भी पानी की निकासी शुरू की गई है।

सामान्य से 10 फीसदी ज्यादा बारिश

रांची में इस मानसून अच्छी बारिश हुई है। 1 जून से 1 सितंबर तक सामान्य वर्षापात 823.9 मिमी के मुकाबले इस अवधि में 907.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से करीब 10 फीसदी अधिक है। बारिश का सीधा असर कांके डैम के जलस्तर पर पड़ा है। कांके डैम को राजधानी की लाइफलाइन माना जाता है। यहां जमा पानी से रांची की बड़ी आबादी को पाइपलाइन के जरिये पेयजल की आपूर्ति की जाती है। डैम में पर्याप्त पानी जमा होने से आने वाली गर्मी में पानी की राशनिंग की आशंका भी कम हुई है। हालांकि, कांके डैम का कैचमेंट एरिया अतिक्रमण के कारण लंबे समय से चिंता का विषय रहा है। इसके बावजूद इस बार अच्छी बारिश से डैम में पर्याप्त जल भंडारण हुआ है, जिससे अगले गर्मी के मौसम में राजधानी को राहत मिलने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें :

बाढ़ पीड़ितों को बड़ी राहत, खाते में पहुंचे ₹7 हजार…

Bihar : बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों के...

विश्व कप फाइनल जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष तीरंदाज बने धीरज…

Kohramlive : निशाना सिर्फ 10 पर था, लेकिन दांव इतिहास...

HEC बाईपास रोड पर जमकर हंगामा, भारी फोर्स तैनात…

Ranchi : राजधानी रांची में HEC बाईपास रोड पर...

अंबानी के आंगन में सजा गणपति का दरबार, सितारों से जगमग हुई शाम…

Kohramlive : गणपति बप्पा की भक्ति और बॉलीवुड सितारों...

बच्चों को अच्छी सीख देनी है तो पहले खुद बदलें ये 5 आदतें…

Kohramlive : बच्चे की पहली पाठशाला घर होता है...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: