spot_img

दनुआ घाटी में मौ’त से जंग जीत गया चालक…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : दनुआ घाटी की खामोश रात उस वक्त चीखों में बदल गई, जब बोकारो से लखनऊ जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। देर रात करीब 3 बजे हुये इस भीषण हादसे में ट्रक चालक राकेश कुमार ट्रक के टूटे-फूटे केबिन में फंस गया और करीब 7 घंटे तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करता रहा। हादसे के बाद ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक का एक पैर केबिन के मलबे में इस कदर फंस गया था कि वह हिल भी नहीं पा रहा था। गनीमत यह रही कि राकेश पूरे समय होश में था और बातचीत कर रहा था, जिससे बचाव की उम्मीद बनी रही। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर जुट गये। हालात की गंभीरता को देखते हुये गैस कटर मंगवाया गया। अंधेरी घाटी, गहरी खाई और टूटे केबिन के बीच लगातार 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार चालक को सही-सलामत बाहर निकाल लिया गया। जख्मी चालक बिहार के खगड़िया का रहनेवाला है।

Related articles:

IDBI बैंक ने IIIT रांची को दिया अत्याधुनिक एम्बुलेंस…

छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुये IDBI Bank ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत IIIT (Indian Institute of Information

ईद और रामनवमी को लेकर पुलिस अलर्ट…

आगामी ईद और रामनवमी को लेकर हजारीबाग में उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बोकारो जोनल IG सुनील भास्कर ने की। बैठक

रांची की बेकन फैक्ट्री के पुनरुद्धार की दिशा में बड़ा कदम… जानें

Ranchi : झारखंड में मांस प्रसंस्करण उद्योग को नई...

CM हेमंत सोरेन से AJP अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई की मुलाकात…

झारखंड के CM हेमंत सोरेन से गुरुवार को असम जातीय परिषद (AJP) के अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई।

हेमंत सरकार के बड़े फैसले: 23 जिलों में बनेंगे आधुनिक पुस्तकालय, कई कॉलेजों को नये भवन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, शिक्षा व्यवस्था के विस्तार और प्रशासनिक सुधार से जुड़े कई